मधुबाला (Madhubala), हिंदी सिनेमा की सबसे हसीन अदाकाराओं में से एक हैं. उन्होंने 60 के दशक में लाखों दिलों पर राज किया. ये वो दौर था जब दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और मधुबाला के प्यार के किस्से बहुत मशहूर थे, लेकिन 9 साल के लंबे अफेयर के बाद दोनों के बीच दूरियां इतनी बढ़ गईं कि मधुबाला और दिलीप कुमार अलग हो गए. दिलीप कुमार से अलग होने के बाद किस्मत ने मधुबाला की मुलाकात किशोर कुमार (Kishor Kumar) से करवा दी. किशोर भी तब तक अपनी पहली पत्नी रूमा देवी को तलाक दे चुके थे. दोनों ने साथ में 'चलती का नाम गाड़ी' और 'हाफ टिकट' जैसी फिल्मों में काम किया और इस दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं. जब किशोर कुमार और मधुबाला एक दूसरे से प्यार करने लगे तो एक दिन किशोर ने मधुबाला से शादी के लिए पूछ डाला और मधुबाला ने भी तुरंत हां कर दी. साल 1960 में किशोर कुमार और मधुबाला ने शादी कर ली. शादी के बाद दोनों लंदन चले गए. वहां अचानक एक दिन मधुबाला की तबियत खराब हो गई, जब डॉक्टर को दिखाया गया तो पता चला कि मधुबाला को हॉर्ट की प्रोब्लम है, जो काफी बड़ी हो चुकी है. किशोर कुमार और मधुबाला ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में कदम रखा ही था कि दोनों को इतना बड़ा झटका लग गया. लंदन से वापस लौटकर किशोर कुमार, मधुबाला को उनके पिता के घर ले गए. उन्होंने वहां सारी बात बताई और कहा, 'मैं चाहकर भी मधुबाला को समय नहीं दे पाउंगा और इस वक्त मधुबाला को हर वक्त किसी न किसी की देखरेख की जरूरत है.' हालांकि, मधुबाला, किशोर कुमार के साथ रहना चाहती थीं, लेकिन किशोर कुमार चाहते थे कि मधुबाला का अच्छी तरह से ख्याल रखा जाए. महीने में 1 या दो बार किशोर कुमार उनसे मिलने आया करते थे और उनके इलाज का खर्च भी उठाया करते थे. मधुबाला की ये बीमारी 9 साल तक चली इस दौरान उनके गुर्दे भी खराब हो चुके थे. फिर 23 फरवरी 1969 में 36 साल की उम्र में मधुबाला का निधन हो गया.
क्यों शादी के कुछ दिन बाद ही Madhubala को उनके पिता के घर छोड़ गए थे Kishore Kumar?
एबीपी न्यूज़ | 16 Apr 2021 07:21 PM (IST)
दिलीप कुमार से अलग होने के बाद किस्मत ने मधुबाला की मुलाकात किशोर कुमार (Kishor Kumar) से करवा दी. किशोर भी तब तक अपनी पहली पत्नी रूमा देवी को तलाक दे चुके थे.
किशोर कुमार-मधुबाला (फाइल फोटो)