Kim Sharma Birthday Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा (Kim Sharma) इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस (leander Paes) के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. किम ने हाल ही में अपना 42वां जन्मदिन मनाया है. किम ने अपना 42वां जन्मदिन लिएंडर के साथ बहामास में मनाया है. दोनों ने बीच पर खूब एंजॉय किया है. किम शर्मा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने अपने बर्थडे को बेस्ट बताते हुए बिकिनी में फोटोज शेयर की हैं. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

किम ने बीच पर एंजॉय करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. वह फोटोज में व्हाइट ट्रॉपिकल बिकिनी और फेडोरा हैट पहने नजर आ रही हैं. किम ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- 2022 का मूड. बेस्ट पर्सन के साथ बेस्ट डे. ये साल अभी तक का बेस्ट साल रहा है.हैप्पी बर्थडे टू मी. 42.

Allu Arjun Wife Video: पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन की वाइफ Sneha Reddy हैं बला की खूबसूरत, जीतीं हैं ऐसी लग्जरी लाइफ

लिएंडर पेस ने किया कमेंटकिम की ये खूबसूरत तस्वीरें लिएंडर पेस ने ही क्लिक की हैं. किम ने अपने कैप्शन में उन्हें क्रेडिट भी दिया है. लिएंडर ने किम के पोस्ट पर कमेंट भी किया है. उन्होंने लिखा- क्वीन. किम के फैंस भी उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे की बधाई दे रहे हैं. फैंस ने ढेर सारे कमेंट करके उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. वहीं कुछ फैंस उनकी फोटोज की तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं. किम की इन तस्वीरों को हजारों फैंस लाइक कर चुके हैं.

लिएंडर पेस ने किया था पोस्ट शेयरकिम के बर्थडे पर लिएंडर पेस ने पोस्ट शेयर करके उन्हें बधाई दी थी. लिएंडर ने किम के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरी डार्लिंग किम शर्मा. मेरी तुम्हारे लिए ये ही विश है कि ये साल तुम्हारे लिए जादुई रहे.

Neha Kakkad Dance: सामंथा के आइटम नंबर पर उन्हीं को टक्कर देने निकलीं नेहा कक्कड़, फैंस ने कहा- तुमसे न हो पाएगा मैडम

आपको बता दें बहामास से पहले किम और लिएंडर हॉलीडे मनाने के लिए यूए गए थे. जहां की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. किम और लिएंडर अगस्त 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. तभी दोनों की गोवा वेकेशन की तस्वीरें सामने आईं थीं.