अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए फेमस कैटरीना कैफ(Katrina Kaif) जल्द ही अपने फैन्स को ‘सुपर हीरो’ के रोल में नज़र आएंगी. डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का कैटरीना के फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार है. आज के इस आर्टिकल में हम कैटरीना कैफ की ही बात करेंगे और बताएंगे उनकी लग्ज़री लाइफस्टाइल के बारे में, तो आइए शुरू करते हैं.
साल 2019 में कैटरीना कैफ, फ़ोर्ब्स की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की सूची में 23 वें पायदान पर थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना की सालाना इनकम लगभग 23 करोड़ के आस-पास थी. बात यदि लग्जरी की करें तो कैट के पास कुछ सबसे शानदार गाड़ियों का कलेक्शन है. इसमें रेंज रोवर वोग जैसी सुपर लग्ज़री गाडियां भी शामिल हैं. आपको बता दें कि कैटरीना ने यह गाड़ी 2019 में पूरे 2.37 करोड़ में खरीदी थी.