बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पॉलिटिशियन जयललिता की बायोपिक में मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं. वहीं आज जयललिता के जन्मदिन के मौके पर फिल्म मेकर्स ने फिल्म से रिलेटेड एक पोस्टर को रिलीज किया है. कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने इस पोस्टर को अपने ट्विटर अकाउंट से इसे सोशल मीडिया पर रिलीज किया है. जयललिता के लुक में कंगना को काफी पसंद किया जा रहा है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कई यूजर्स कंगना के साथ जयललिता की तस्वीर को पोस्ट कर दोनों की तुलना कर रहे हैं.
कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने फिल्म का नया लुक शेयर करते हुए बताया कि 'थलाइवी' में कंगना को उनके किरदार में देखा जा सकता है. वहीं बिना किसी प्रोस्थेटिक या स्पेशल इफेक्ट के कंगना बिल्कुल जया 'अम्मा' जैसी लग रही हैं. इसमें चौंकाने वाली बात हो सकती है. यह भी साफ है कि दृढ निश्चय से कुछ भी किया जा सकता है.
बता दें कि कंगना रनौत 'थलाइवी' में जयललिता के किरदार में दिखाई देंगी. वहीं कंगना इससे पहले 'मणिकर्णिका' में रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में नजर आ चुकी हैं. ए एल विजय फिल्म 'थलाइवी' का निर्देशन कर रहे हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 26 जून को रिलीज होगी. फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा.
