आज कंगना रनौत(Kangana Ranaut) के बर्थडे के खास मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म थलाइवी(Thalaivi) का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है. वहीं ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान कंगना रनौत(Kangana Ranaut) काफी भावुक नज़र आईं. उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर ए एल विजय की तारीफों के जमकर पुल बांधे और इस दौरान उनकी आंखें नम हो गईं. वहीं कंगना ने ट्विटर पर इवेंट की वीडियो शेयर कर कहा कि उन्हें याद नहीं कि वो आखिरी बार कब रोई थीं लेकिन आज वो रोईं और बहुत रोईं.
ट्रेलर की हो रही है जमकर तारीफ
थलाइवी फिल्म जयललिता के जीवन पर आधारित हैं जो एक जिन्होंने सिनेमा से राजनीति तक का सफर तय किया था. इस फिल्म में कंगना जयललिता के किरदार में नज़र आएंगी. जिसके लिए उन्होने काफी मेहनत भी की है. ये मेहनत रंग भी लाई है. कंगना के लुक की तारीफ तो पहले ही हो रही थी वहीं अब ट्रेलर रिलीज़ के बाद हर ओर इसकी चर्चा हो रही है. लोगों को कंगना का ये अंदाज़ खूब पसंद आया है और ट्रेलर को पसंद किया जा रहा है.
तेजस से भी पहला लुक किया शेयर
वहीं आज केवल थलाइवी का ही ट्रेलर रिलीज़ नहीं किया गया है बल्कि अपने जन्मदिन पर कंगना ने फैंस को एक और सरप्राइज़ दिया है. उनकी एक और फील ओरिएंटेड मूवी तेजस से उनके किरदार की पहली झलक दिखाई गई है.
फिल्म में कंगना एयरफोर्स ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगी. फिलहाल जो पहला लुक रिवील किया गया है उसमें कंगना ब्लू कलर की एयरफोर्स यूनिफॉर्म में नज़र आ रही हैं. इस फिल्म की काफी शूटिंग राजस्थान में हुई है.
ये भी पढ़ेंः Harsh और Bharti Singh की लव स्टोरी में भी था कोई विलेन लेकिन ज़िद पर अड़ गई थीं भारती, ऐसे पूरी हुई ये प्रेम कहानी
