नवरात्रि और गुड़ी पड़वा की धूम आज पूरे देश में देखने को मिल रही है. आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को मनाते नजर आ रहे हैं. सब एक-दूसरे को इस त्यौहार की शुभकामनाएं दे रहे हैं. सुबह उठकर काजोल देवगन ने भी पति अजय देवगन को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं लेकिन इस बीच काजोल यह भूल गईं कि आज उनके पति अजय देवगन का जन्मदिन भी है. ऐसे में अजय देवगन ने कैसे पत्नी काजोल को उनके जन्मदिन की तारीख याद दिलवाई, यह किस्सा बड़ा ही दिलचस्प है, जिसे खुद काजोल ने अपने फैंस के साथ शेयर किया है.
कुछ ही देर पहले काजोल देवगन ने पति अजय देवगन के साथ एक रोमांटिक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस तस्वीर में काजोल पति अजय को प्यार भरी नजरों से निहारती नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए काजोल ने लिखा कि- मैंने अजय देवगन को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं देते हुए कहा गुड़ी पड़वा नीत बोल गधवा! जिसके बाद अजय ने मुझे बोला- हैप्पी बर्थडे तो बोल दे... अजय देवगन के इस डायलॉग के बाद काजोल को पति के जन्मदिन की याद आई और तब जाकर उन्होंने स्पेशल पोस्ट के साथ पति को जन्मदिन की बधाई दी.
अजय देवगन और काजोल को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है. इन दोनों की केमिस्ट्री के लोग दीवाने हुए फिरते हैं. काजोल जहां चुलबुले अंदाज की हैं. तो वहीं उनसे बिल्कुल उलट अजय देवगन शांत स्वभाव के हैं. ऐसे में इन दोनों की जोड़ी तो धाकड़ है ही. साथ ही इनकी केमिस्ट्री देखने लायक है. इस तस्वीर में बात करे इनके लुक की, तो बता दें काजोल जहां ब्लैक एंड ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में बन बनाए नजर आ रही हैं. तो वहीं अजय देवगन ऑल ब्लैक लुक में काफी डैशिंग लग रहे हैं.