बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) आज अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास अवसर पर उनके फैन्स और करीबी दोस्त उन्हें जन्मदिन की शुभकामाएं दे रहे हैं. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) ने बेहद खास अंदाज में सलमान खान (Salman Khan) को बर्थडे विश किया. जैकलीन का ये खास अंदाज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है और लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.
दरअसल, जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) ने सलमान खान (Salman Khan) संग अपनी एक तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जिसमें उन्होंने बेबी फ़िल्टर का यूज किया. इस फोटो में दोनों सितारे बेहद प्यारे लग रहे रहे हैं. एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''हैप्पी बर्थडे सलमान खान.'' बता दें कि सलमान औऱ जैकलीन फर्नांडीज दोनों काफी करीबी दोस्त हैं. जैकलीन ने लॉकडाउन का समय सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर बिताया था. एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर लाखों की संख्या में लाइक्स आ चुके हैं. लोग कमेंट कर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
एक इंटरव्यू के दौरान, जैकलीन ने कहा था कि वह अपनी सफलता का श्रेय सलमान खान को देती हैं. सलमान जल्द ही दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ के साथ 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' (Radhe–Your Most Wanted Bhai) में नजर आएंगे. काम के मोर्चे पर बात की जाए तो जैकलीन को आखिरी बार 'ड्राइव' में देखा गया था. वह जल्द ही 'सिर्कस' (Cirkus) और 'भूत पुलिस' (Bhoot Police) में दिखाई देंगी.
जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) ने साल 2009 की फिल्म 'अलादीन' (Aladin) से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद से वह 'मर्डर 2' (Murder 2), 'रेस 2' (Race 2), 'हाउसफुल 2' (Housefull 2), 'हाउसफुल 3' (Housefull 3), 'जुडवा 2' (Judwaa 2) और 'ब्रदर्स' (Brothers) समेत कई अऩ्य फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं.
ये भी पढ़ें:
HAPPY BIRTHDAY SALMAN KHAN: वो मामूली सी चीजें, जिन्हें पहनकर सलमान खान ने स्टाइल स्टेटमेंट बना दिया
