Bigg Boss 14 : बाथरूम हुए लॉक तो गार्डन में किया Rakhi Sawant ने स्नान, Aly Goni ने लगाया शैंपू तो Rahul Vaidya ने डाला पानी
एबीपी न्यूज़ | 27 Jan 2021 04:52 PM (IST)
बिग बॉस ने बाथरूम भी घरवालों से छीन लिए हैं. इसीलिए राखी सावत बाहर गार्डन में ही नहाने के लिए बैठ गईं. इस दौरान जहां अली गोनी ने उन्हें शैंपू के बाद कंडीशनर लगाया तो वहीं राहुल वैद्य राखी सावंत पर डब्बे से पानी डालते हुए नज़र आए.

source - instagram
यूं तो बिग बॉस 14(Bigg Boss 14) के घर में जो न हो सो थोड़ा. इस अजब गजब घर में अजीबों गरीबो बातें होती ही रहती हैं लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ है कि घर के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी इसे लेकर खूब बातें हो रही हैं. हाल ही में बिग बॉस ने घर के कुछ हिस्सों को सदस्यों के इस्तेमाल के लिए बंद कर दिया है. उन्हीं में से एक है बाथरूम. लेकिन जब बाथरूम लॉक हो गया है कंटेस्टेंट राखी सावंत(Rakhi Sawant) घर के गार्डन में ही बैठकर नहाने लगीं. और उन पर पानी डाला राहुल वैद्य(Rahul Vaidya) ने तो शैंपू लगाया अली गोनी(Aly Goni) ने. गार्डन में नहाईं राखी सावंतचूंकि बिग बॉस ने बाथरूम भी घरवालों से छीन लिए हैं. इसीलिए राखी सावत बाहर गार्डन में ही नहाने के लिए बैठ गईं. इस दौरान जहां अली गोनी ने उन्हें शैंपू के बाद कंडीशनर लगाया तो वहीं राहुल वैद्य राखी सावंत पर डब्बे से पानी डालते हुए नज़र आए. कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है. वहीं इस वीडियो में बैकग्राउंट में ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए गाना भी बज रहा है. इस वजह से बंद किया बाथरूमदरअसल, बिग बॉस ने इस हफ्ते सदस्यों के नॉमिनेशन का अलग ही तरीका इख्तियार किया. उन्होंने घर के सदस्यों के द्वारा ही हर कंटेस्टेंट को घर का एक हिस्सा अलॉट करवाया और फिर नॉमिनेशन हुआ. जो भी सदस्य नॉमिनेट हुआ उन्हीं के हिस्से में वाला घर का पार्ट बंद कर दिया. इस बार निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, देवोलीना और विकास गुप्ता नॉमिनेट हुए हैं. और इसीलिए बाथरूम, बेडरूम, स्पा और जिम इस चार हिस्सो के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है. इस हफ्ते कौन होगा बाहर?इस बार जो चारों कंटेस्टेंट नॉमिनेशन में आए हैं वो सभी काफी मजबूत खिलाड़ी हैं. देवोलीना हों या फिर विकास गुप्ता या राहुल वैद्य व निक्की तंबोली. ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होगा कि इन चारों में से कौन जनता को ज्यादा पसंद आता है और किसे जनता घर से बाहर का रास्ता दिखा देगी. ये भी पढ़ें ः क्या Kiara advani फिर बनने जा रही हैं करण जौहर की फिल्म की हीरोईन, धर्मा ऑफिस में मीटिंग के बाद हुईं स्पॉट