Shahrukh Khan on his kids: आर्यन खान ड्रग्स केस (Aryan Khan) को लेकर शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) के घर कल एनसीबी की टीम पहुंची थी. वहीं, एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) से भी आज दिनभर एनसीबी के दफ्तर में पूछताछ हुई है. इन सबके बीच शाहरुख़ खान का एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू में शाहरुख़ ने अपने बच्चों के बारे में बात की है. शाहरुख़ ने इस इंटरव्यू के दौरान अपने सबसे बड़े डर के बारे में भी बताया है. साल 2008 में शाहरुख़ खान ने यह इंटरव्यू एक जर्मन टीवी चैनल को दिया था. इस इंटरव्यू में शाहरुख़ कहते हैं, ‘मेरी प्रसिद्धि मेरे बच्चों की लाइफ खराब कर सकती है और मैं ऐसा कभी नहीं चाहूंगा’.
इस वीडियो में शाहरुख़ खान कहते हैं, ‘बच्चा पैदा करने का डिसीजन लेने का मतलब है कि आपके दिल का एक टुकड़ा आपके शरीर से बाहर निकलता है’. शाहरुख़ आगे कहते हैं, ‘यदि कोई तेज रफ़्तार कार मेरे बच्चों के तरफ आएगी तो मैं जानता हूं कि मैं उसे रोक लूंगा’. बहरहाल, आर्यन मामले की सुनवाई 26 अक्टूबर को हाईकोर्ट में होना है इसके बाद ही यह तय होगा कि उन्हें ज़मानत मिलती है या नहीं.
ये भी पढ़ें: Drugs Case: कातिलाना अदाओं और स्टाइल से फैंस को दीवाना बना देती है Ananya Pandey, अब इस मुसीबत में फंसी
