जरीन खान ने 2010 में सलमान खान की फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में शानदार शुरुआत की थी.वही उनकी फिल्म 'हेट स्टोरी-3' भी काफी चर्चाओं में रही थी. जरीन खान अपनी क्यूट अदाओं के लिए खूब जानी जाती हैं. हाल ही में जरीन खान का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था. जिसमें जरीन खान गुरू रंधावा के गाने लगदी लाहौर दी पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही थी. पटियाला सूट में जरीन खान का पंजाबी डांस खूब लग रहा है.

जरीन खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कई बातें शेयर करी. जरीन ने कहा, जब मैंने बॉलीवुड डेब्यू किया तब मुझे कैटरीना कैफ से कम्पेयर किया गया. ये बहुत ही निराशाजनक होता था, लेकिन मैंने हार नहीं मानी. इससे पहले भी इंडस्ट्री में हुआ था. प्रीति जिंटा को अमृता सिंह से कम्पेयर किया गया था. अमीषा पटेल को नीलम से.

जरीन ने आगे बताया, 'शुरू से मेरे लिए काफी मुश्किलें थीं. जब वीर को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला तब लोगों ने इसका जिम्मेदार मुझे ठहराया. उस वक्त मैं नई थी और परफेक्ट नहीं थी. कोई मुझे नहीं समझा. मैं लोगों के लिए सॉफ्ट टारगेट बन गई थी. उस फिल्म के बाद मुझे काम मिलना बहुत मुश्किल हो गया था.'

जरीन खान आगे कहती हैं कि, सलमान ने मेरी लाइफ बदल दी थी, लेकिन लोग सोचते हैं कि उनकी वजह से ही मुझे अब काम मिलता है. ये गलत है. उन्होंने बस मुझे इस इंडस्ट्री में एंट्री कराई उसके बाद मुझे मेरे काम की वजह से फिल्में मिलीं. मैं हमेशा सलमान पर बोझ नहीं बन सकती. यहां तक की जब कुछ सही नहीं हो रहा था तो उन्होंने मुझपर दोबारा विश्वास किया और कैरेक्टर ढीला में मुझे लिया.'