नोरा फतेही(Nora Fatehi) को देखकर अक्सर एक सवाल हर लड़की के मन में ज़रुर उठता होगा कि आखिर नोरा इतनी सुंदर कैसे हैं. जब भी नोरा घर से बाहर निकलती हैं तो उनकी खूबसूरती के चर्चे न हो ऐसा हो ही नहीं सकता. आखिर नोरा कौन सा मेकअप इस्तेमाल करती हैं, वो क्या लगाती हैं चेहरे पर कि उनकी त्वचा सोने ती तरह दमकती है. ये सवाल मन में उठते तो हैं लेकिन उनके जवाब नहीं मिल पाते. लेकिन अब नोरा ने खुद ही इन सवालों का जवाब दे दिया है.
नोरा ने शेयर किया मेकअप वीडियो
दरअसल, नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है. जिसमें वो मेकअप कराती हुईं नज़र आ रही हैं. यूं तो नोरा पहले से ही खूबसूरत हैं लेकिन उनकी आंखों, लिप्स और चेहरे को किस तरह से और भी खूबसूरत मेकअप की मदद से बना दिया जाता है इस वीडियो में यहीं दिखाया गया है. इस वीडियो को देखकर लड़कियां भी काफी टिप्स ले सकती है कि वो नोरा की तरह खूबसूरत कैसे दिख सकती हैं.
नोरा फतेही हाल ही में अपने नए फोटोशूट को लेकर फिर से चर्चा में आ गई हैं. गाउन में ये फोटो नोरा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है. इस थाई स्लीट गाउन में नोरा का गज़ब का ऑरा दिखाई दे रहा है जो तस्वीरों में भी महसूस किया जा सकता है. आलम ये है कि फैंस इन तस्वीरों से नज़र ही नहीं हटा पा रहे हैं. नोरा का आउटफिट तो गजब का है ही उस पर उनकी मदहोश करने वाली अदाओं का क्या कहना. अगर आपने नोरा का ये अंदाज़ नहीं देखा है तो ज़रा एक नज़र यहां डाल लीजिए.
ये भी पढ़ेंः फैशन के नाम पर Jasmin Bhasin ने ये क्या पहना? किसी ने की तारीफ तो किसी को आई देखकर हंसी
