Matthew Perry Death Reason: बेहद पॉपुलर शो 'फ्रेंड्स' सिटकॉम स्टार मैथ्यू पेरी की अक्टूबर में मौत हो गई थी. उनके अचानक निधन से पूरी दुनिया शॉक्ड रह गई थी. वहीं अब एक्टर की मौत की वजह का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मैथ्यू की मौत की असल वजह सामने आ गई है.

ऑटोप्सी रिपोर्ट में हुआ मैथ्यू  पेरी की मौत का खुलासाशुक्रवार को जारी एक ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक, "फ्रेंड्स" स्टार मैथ्यू पेरी की मौत पावरफुल केटामाइन के ओवरडोज से हुई थी. बता दें कि मैथ्यू पेरी अक्टूबर में अपने घर के स्विमिंग पूल में बेहोश पाए गए थे. उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

पेरी की मौत के लगभग सात हफ्ते बाद आई है ऑटोप्सी रिपोर्टवहीं लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल एग्जामिनर की रिपोर्ट 54 वर्षीय पेरी की मौत के लगभग सात सप्ताह बाद आई है.  रिपोर्ट में कहा गया है कि टॉक्सिकोलॉजी टेस्ट में पेरी की बॉडी में हेलुसीनोजेनिक प्रॉपर्टीज के साथ एक शॉर्ट-एक्टिंग एनेस्थेटिक केटामाइन हाई लेवल पर पाया गया, जो आमतौर पर मॉनिटर किए गए सर्जिकल केयर में इस्तेमाल किए जाने वाले सामान्य एनेस्थीसिया से जुड़ा होता है. इसने उनकी हार्ट बीट्स को बढ़ा दिया था और वे बेहोश हो गए थे. इसके बाद वे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई.  ऑटोप्सी के निष्कर्षों से पता चलता है कि पेरी दवा के साथ मेडिकल सुपरवाइज्ड ट्रीटमेंट के बीच केटामाइन के साथ सेल्फ मेडिकेशन कर रहे थे.

वहीं रिपोर्ट में मेंशन विटनेस के इंटरव्यू के मुताबिक  पेरी डिप्रेशन और एंग्जाइटी के लिए केटामाइन इन्फ्यूजन थेरेपी ले रहे थी. लेकिन उनका लास्ट ट्रीटमेंट उनकी मृत्यु से डेढ़ सप्ताह पहले हुआ था, इसलिए मेडिकल एग्जामिनर द्वारा उनके सिस्टम में पाया गया केटामाइन उस आखिरी इंफ्यूजन के बाद से इंट्रोड्यूस किया गया होगा.

एक्टर ने दो हफ्ते  पहले स्मोकिंग बंद कर दी थीएग्जामिनर को उनकी मृत्यु के स्थान पर कोई शराब, अवैध दवाएं या नशीली दवाओं का सामान नहीं मिला था. पेरी के लिविंग रूम में कई निकोटीन वेपिंग प्रॉडक्ट और एक इन्हेलर पाए गए थे. रेफ्रिजरेटर में मधुमेह रोधी दवा टिरजेपेटाइड और निकोटीन लॉलीपॉप के इंजेक्शन थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्टर ने दो हफ्ते  पहले स्मोकिंग बंद कर दी थी. वजन घटाने के लिए उन्हें टैमोक्सीफेन - एक हार्मोन रेग्यूलेटर जो आमतौर पर ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम के लिए लिया जाता है - निर्धारित किया गया था, और टेस्टोस्टेरोन शॉट्स ले रहे थे.  

ये भी पढ़ें:-Richa Chadha को इंप्रेस करने के लिए Ali Fazal ने बेले थे खूब पापड़, 'फुकरे' के सेट पर किए थे कईं बेवकूफी वाले काम, एक्टर ने खुद किया खुलासा