टीवी की संस्कारी बहू Helly shah ने विदेश में दिखाया बोल्ड अवतार, तस्वीरें देख फैंस के होश उड़े
कलर्स के पॉपुलर सीरियल 'इश्क में मर जावां 2' में नजर आने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस हेली शाह इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मनाते हुए नजर आ रही है. हेली ने मालदीव की अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसमें वो काफी कूल लुक में नजर आ रही है. हेली का नया अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है.आप भी देखिए उनकी फोटोज की एक झलक-
मालदीव से हेली ने अपनी कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. जिसमें वो बिकिनी अवतार में भी नजर आ रही है.
बता दें कि हेली अकेले नहीं बल्कि अपनी खास दोस्त और टीवी एक्ट्रेस कृतिका शर्मा के मालदीव गई है. जहां दोनों खूब मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है.
कुछ फोटोज में हेली समुद्र किनारे मस्ती करती हुई भी नजर आ रही है. उनके बिकिनी अवतार ने फैन्स के होश उड़ा दिए है. फोटो में उनकी स्माइल भी बहुत ही प्यारी लग रही है.
मालदीव में हेली शाह ने खूब सारी फोटोज क्लिक की है. हर पोज में उनका दिलकश अंदाज दिखाई दे रहा है. ये फोटोज हेली ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है.
हेली की मालदीव की ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. फैन्स भी फोटोज पर जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं.
इस फोटो में हेली समुद्र किनारे पोज देते हुए किसी जलपरी से कम नहीं लग रही है. उनकी हर अदा के फैन्स कायल है. उनकी एक्टिंग और लुक दोनों ही फैन्स को दीवाना बनाती है.
कई दिनों से अपनी शूटिंग में बिजी चल रही हेली शाह ने अब फाइनली अपने काम से ब्रेक ले ही लिया है. हेली इन दिनों छुट्टियों के लिए मालदीव गई है.
इस फोटो में हेली समुद्र किनारे चाय का आनंद लेती दिख रही है. और उनके चेहरे पर सुकुन भी दिखाई दे रहा है. हेली ने कई महीनों बाद अपने काम से ऐसा ब्रेक लिया है.
बाकी सितारों की तरह हेली को भी मालदीव की खूबसूरती काफी पसंद है. और छुट्टियों के लिए ये उनका फेवरेट जगह है. यहां का मौसम उन्हें बहुत ही अच्छा लगता है.