बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज जन्मदिन है. वह 33 साल की हो गई हैं. अनुष्का अपनी बेहतरीन अदाकारी, सुंदरता और पति विराट कोहली के साथ एडोरबल तस्वीरों के लिए जानी जाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले वे एक पॉपुलर मॉडल थी. उन्होंने कई टीवी विज्ञापनों के लिए शूट किए थे. 

अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में आई फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, इसमें वह शाहरुख खान के अपॉजिट थीं. इसका बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'बैंड बाजा बारात', 'एनएच 10', 'जब तक है जान', 'ए दिल है मुश्किल' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं. आज उनका जन्मदिन हैं और इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड में आने से पहले की उनकी झलक दिखाते हैं, जो आपको हैरान कर देगी. 

साबुन का विज्ञापनसाबुन के इस ए़डवर्टीजमेंट में अनुष्का काफी मासूम और बहुत ही सुंदर नजर आ रही हैं. ये अनुष्का शर्मा का सबसे पहले ऑनएयर होने वाला कमर्शियल है. 

हेयर ऑइल का विज्ञापनइस विज्ञापन में अनुष्का शर्मा शीशे में देखते हुए खुद को तैयार कर रही हैं क्योंकि कोई लड़का उन्हें शादी के लिए देखने आने वाला है. अनुष्का बाहर आती हैं और अपने सुंदर बालों और गॉर्जियस लुक से लड़के का दिल जीत लेती हैं. 

अनुष्का शर्मा और रणविजय सिंह का विज्ञापनइस टेलीकॉम विज्ञापन में अनुष्का शर्मा रणविजय सिंह को टीज करते हुए नजर आती है क्योंकि रणविजय के पास अच्छा टेलीकॉम नेटवर्क नहीं है. अनुष्का इस विज्ञापन में काफी एडोरबल लगी रही हैं.  

पाउडर का विज्ञापनइस विज्ञापन में अनुष्का शर्मा साइड रोल में थीं लेकिन उनकी खूबसूरत स्माइल ने अपनी छाप छोड़ी है. 

हेयर ऑइल का विज्ञापनइस विज्ञापन में अनुष्का शर्मा एक पत्रकार का किरदार निभाती हैं. वह न्यूजरूम में पहुंचती हैं लेकिन उनके सुंदर बाल उनकी बॉस का ध्यान अपनी ओर खींचते. उनकी बॉस ये देखकर हैरान होती है कि  काम पूरा करने के बाद भी उनके बाल खराब नहीं होते. अनुष्का इस विज्ञापन में अपने बालों को फ्लॉन्ट कर रही हैं और एक्टिंग गेम भी काफी अच्छा है.

ये भी पढ़ें-

वैक्सीनेशन की अपील कर रही फिल्मी हस्तियों पर एक्ट्रेस निया शर्मा का निशाना, ‘वो सेंटर बताएं जहां वैक्सीन मिल रही हैं’

Video: अंतरराष्ट्रीय मीडिया और देश के बुद्धिजीवियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- हम तो जैसे बंदर से अभी इंसान बने हैं