Gauri Khan shares new pics of her show residence designed: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की पत्नी और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान (Gauri Khan) ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने मुंबई में एक नए लक्जरी घर को डिजाइन किया है. इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए गौरी ने लिखा: 'मैंने हाल ही में @lodhagroup_india के साथ सहयोग किया है और ट्रम्प टॉवर, मुंबई में एक शो रेज़िडेंस तैयार किया है. इस घर को मुंबई की चमक-दमक के लिए डिज़ाइन किया गया है'.

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि घर को किस खूबसूरती से डिज़ाइन किया गया है. आलीशान बैठने की जगह, खूबसूरत झूमर, बाहर का व्यू देने वाली बड़ी-बड़ी कांच की खिड़कियां, बहुत सारे इनडोर पौधे, कालीन, एंटीक मिरर को घर की सजावट के लिए इस्तेमाल किया गया है. 

वैसे आपको बता दें कि, गौरी खान इससे पहले कई बॉलीवुड स्टार्स के घरों और ऑफिसों को भी डिज़ाइन कर चुकी हैं.  उन्होंने जैकलीन फर्नांडीज, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और रणबीर कपूर के घरों को डिजाइन किया है. इसके अलावा गौरी ने   फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​​​के ऑफिस को डिजाइन किया था. लॉकडाउन के दौरान गौरी खान ने पति शाहरुख खान के 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' ऑफिस को भी नई तरह से डिज़ाइन किया था. 

यह भी पढ़ेंः

Sonam Kapoor ने दिखाई अपने London studio के अंदर की झलक, पति Anand Ahuja का ऑफिस स्पेस है बेहद शानदार

Bigg Boss OTT: Divya Agarwal ने Neha Bhasin को अपने गंदे Underwear के लिए कहा, ‘Disgusting’, Gauahar Khan ने भी खूब लताड़ा