7 जुलाई को, हिंदी सिनेमा के मेगा स्टार दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली. आम जनता से लेकर फिल्म स्टार्स भी दिलीप साहब के निधन पर शोक मनाते नजर आए. वहीं, यहां उन अभिनेताओं के बारे में बताने वाले हैं जो इस साल दुनिया छोड़ कर चले गए.

दिलीप कुमार- महान अभिनेता दिलीप कुमार का 7 जुलाई को निधन हो गया था. वो 98 साल के थे. दिलीप कुमार को  30 जून को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 7 जुलाई को शाम साढ़े चार बजे जुहू कब्रस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

बिक्रमजीत कंवरपाल- मशहूर टीवी और फिल्म एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल का COVID-19 के कारण 1 मई को 52 साल की उम्र में निधन हो गया. 

 रिंकू सिंह निकुंभ- आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में नज़र आने वाली रिंकू सिंह निकुंभ का असम के एक अस्पताल में कोरोनावायरस की वजह से निधन हो गया. वो सिर्फ 35 साल की थी. 2 जून को उनका निधन हो गया था.

 अभिलाषा पाटिल- अभिलाषा पाटिल, जिन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था, उनका 4 मई को COVID-19 के कारण 47 साल की उम्र में निधन हो गया था.

श्रवण राठौड़- संगीतकार नदीम-श्रवण के श्रवण राठौड़ का 23 अप्रैल को  COVID-19 की वजह से माहिम के रहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनका देहांत हो गया.

राज कौशल- मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून को सुबह साढ़े चार बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. राज कौशल का अंतिम संस्कार उनकी पत्नी और एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने किया.

यह भी पढ़ेंः

पार्टी से लेकर रेड कार्पेट तक, Deepika Padukone ने हर बार Black Outfits में छीना चाहने वालों का चैन

फिल्मों के साथ-साथ फिटनेस में भी हिट हैं Sonu Sood, वर्कआउट रूटीन जानकर आप भी पाएं 6 पैक्स एब्स