फिल्मफेयर (Filmfare) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक एक्ट्रेस की थ्रोबैक फोटो शेयर की है. आपको बता दें, फिल्मफेयर ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ये फोटो शेयर की है. फोटो को शेयर करने के साथ लिखा, ‘क्या आप पहचान सकते हैं कि ब्लैक स्विम सूट में ये बॉलीवुड दीवा कौन है?’
दरअसल ये फोटो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की काफी पुरानी फोटो है और इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपने दोस्तों के साथ एक छत पर खड़ी हुई हैं. प्रियंका फोटो में ब्लैक कलर के स्विम सूट में दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस की ये फोटो बहुत पुरानी है.
फोटो में देसी गर्ल को पहचान पाना काफी मुश्किल था क्योंकि ये एक्ट्रेस की सालों पहले की फोटो है. फिल्मफेयर द्वारा पूछे गए सवाल पर फैन्स के कमेंट्स की लड़ी लग गई थी. सभी लोग फोटो को देखने के बाद गेस लगाते हुए भी दिखाई दिए. लेकिन कुछ लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को पहचान लिया था. इस बात की तो तारीफ करनी होगी कि प्रियंका के फैन्स उनकी कितनी भी पुरानी फोटो हो पहचान ही लेते हैं.
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ साल 2018 में शादी की थी. दोनों की शादी की फोटो खूब वायरल हुई थी. प्रियंका चोपड़ा से निक जोनस 10 साल छोटे हैं. दोनों की उम्र को लेकर दोनों कई बार ट्रोल होते हुए भी दिखाई दिए हैं. लेकिन दोनों को इस बात कोई परवाह नहीं. दोनों अपनी लाइफ को इन्जॉय करते दिखाई देते हैं.
