फिल्म निर्माता-अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं. दोनों स्टार्स मालदीव में वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर कर रहे हैं. हाल ही में, शिबानी दांडेकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फरहान संग एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों को एक पूल में एन्जॉय करते देखा जा सकता है. दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
अभिनेत्री ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "माई हैप्पी प्लेस." उन्होंने कैप्शन में बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर को भी टैग किया. दोनों की ये रोमांटिक तस्वीर उनके फैन्स को को खूब पसंद आ रही है. कमेंट कर लोग दोनों की जोड़ी की खूब प्रशंसा कर रहे हैं. इससे पहले अभिनेता ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें शिबानी और फरहान दोनों को बीच पर खुशी से झूमते देखा जा सकता है.
फरहान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "बीच-ओ-बिच''. फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, दोनों एक दूसरे संग अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. फैन्स भी दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं और दोनों की एक साथ तस्वीरें आने का इंतजार करते रहते हैं.
काम के मोर्चे पर बात की जाए तो फरहान अख्तर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'तूफान' में दिखाई देंगे, जिसमें मृणाल ठाकुर भी हैं. फिल्म बॉक्सिंग के उपर आधारित है. फरहान अख्तर अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं.
