हाल ही में  दिशा पटानी का पिंक ग्लिटर मेकअप लुक सामने आया है जो किसी शानदार प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट को भी हैरानी में डाल सकता है. दिशा ने पिंक आईशैडो के सथ पिंक ग्लॉस का सुंदर कॉम्बिनेशन मेकअप किया था. स्प्रिंग सीजन के लिए ये लुक ना सिर्फ एकदम परफेक्ट दिखा बल्कि वो खासी सुंदर भी लग रही थी.

कई बार खुद का मेकअप कर चुकी है दिशा

ऐसा पहली बार नहीं है कि दिशा पटानी ने खुद से अपना मेकअप किया हो, वो पहले भी शानदार मेकअप के लिए फैन्स की तारीफ बटोर चुकी हैं. मैट फिनिश लुक और सिंपल लिप ग्लॉस के अपने सिग्नेचर स्टाइल के लिए दिशा पटानी काफी पसंद की जाती रही है. माना जाता है कि इस शानदार मेकअप को दिशा आंख बंद करके भी कर सकती है.

दोस्त की शादी में भी दिशा ने किया खुद मेकअप

कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर सकता कि दिशा पटानी जैसी स्टार कुछ खास मौकों के लिए खुद से ही मेकअप करती होंगी. एक दोस्त की शादी के मौके के लिए दिशा पटानी ने खुद ही मेकअप किया और खासी सुंदर भी लग रही थी.

दिशा किसी पार्टी या शादी का ही नहीं बल्कि डेली रूटीन में किए जाने वाले मेकअप को करने में भी एकदम ट्रेंड हैं. फैन्स भी उनकी इस स्कील के कायल है. और उनसे सोशल मीडिया पर मेकअप टिप्स भी लेते रहते हैं. ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि  अगर फिल्मों में दिशा का करियर नहीं चल पाता तो उनके पास करियर का एक और विक्लप भी मौजूद है.

ये भी पढ़ें-

Bobby Deol के दो दशक पहले कोविड-19 की भविष्यवाणी करने के मीम्स हो रहे वायरल, देखें वीडियो

बेटे मीजान को लेकर बोले जावेद जाफरी- 'उसका ध्यान स्टार अभिनेता बनने पर है'