एक्सप्लोरर

#25YearsOfDDLJ: फिल्म ने शुरू किया था NRI रोमांस का चलन, शाहरुख खान के करियर की थी टर्निंग प्वाइंट थी ये फिल्म

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म ने ही बॉलीवुड स्क्रीन पर एनआरआई रोमांस के चलन को शुरू किया और इसे हमेशा के लिए हिन्दी सिनेमा का अहम हिस्सा बना दिया.

#25YearsOfDDLJ: दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे) मंगलवार को 25 साल की हो गई. इस मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने इस ब्लॉकबस्टर के बारे में यह कहकर चौंका दिया कि उन्हें यह रोमांटिक भूमिका निभाने को लेकर खुद पर संदेह था. शाहरुख ने कहा, "मुझे कई लोगों ने कहा था कि मैं हीरो की आम धारणा से अलग था. शायद मैं उतना सुंदर नहीं था, या फिर मैं चॉकलेटी नहीं था जैसा कि रोमांटिक भूमिकाओं के लिए जरूरी माना जाता था. इससे मुझे ऐसा लगा कि मैं शायद रोमांटिक भूमिकाओं के लिए अनुपयुक्त हूं. इसके अलावा मैं महिलाओं को लेकर शर्मीला भी हूं और मुझे नहीं पता था कि मैं ये रोमांटिक बातें कैसे कहूंगा."

20 अक्टूबर, 1995 को रिलीज हुई आदित्य चोपड़ा निर्देशित इस फिल्म में एसआरके और काजोल ने अभिनय किया था. यह फिल्म राज (एसआरके) और सिमरन (काजोल) की प्रेम कहानी पर बनी है, जो ब्रिटेन में रहते हैं. इस फिल्म ने ही बॉलीवुड स्क्रीन पर एनआरआई रोमांस के चलन को शुरू किया और इसे हमेशा के लिए हिन्दी सिनेमा का अहम हिस्सा बना दिया.

इस फिल्म से पहले शाहरुख ने 'डर', 'बाजीगर' और 'अंजाम' जैसी फिल्में की थीं, जिनमें उन्होंने नकारात्मक किरदार निभाए थे. यही वो फिल्म थी, जिसने शाहरुख खान की रोमांटिक हीरो की छवि गढ़ी.

वो कहते हैं, "इससे पहले मैं किसी भी प्रकार के रोमांटिक किरदार को निभाने के लिए तैयार नहीं था. इसलिए, जब मुझे इस रोल के लिए आदि और यश (चोपड़ा) जी ने मौका दिया तो मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित तो था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि मैं ये कैसे कर पाऊंगा. खैर, आज भी मेरे लिए यह फिल्म, उसके गाने बहुत खास हैं. रेडियो चैनल पर जब भी डीडीएलजे का गाना आता है, मैं कभी चैनल नहीं बदलता हूं."

डीडीएलजे 20 साल से ज्यादा समय तक मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में चली. यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे लंबी चलने वाली फिल्म रही.

In Pics: पाकिस्तानी लोगों से परेशान टिकटॉक स्टार, सोशल मीडिया पर किया देश छोड़ने का ऐलान

एक्ट्रेस वनिता ने निर्माता पीटर पॉल से लॉकडाउन में रचाई थी तीसरी शादी, अब मारपीट कर पति को घर से निकाला

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां के निधन से सदमे में हैं टिस्का चोपड़ा, पोस्ट में छलका एक्ट्रेस का दर्द
मां के निधन से सदमे में हैं टिस्का चोपड़ा, पोस्ट में छलका एक्ट्रेस का दर्द
Tu Yaa Main BO Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
प्रियंका चोपड़ा की 'ननद' की 30 साल की उम्र में मौत, सदमे में निक जोनस, पोस्ट में लिखा- 'माई सिस्टर फॉरएवर'
प्रियंका चोपड़ा की 'ननद' की 30 साल की उम्र में मौत, सदमे में निक जोनस
इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे आदित्य धर, पढ़ने में होती थी दिक्कत, जानें फिर कैसे बने बॉलीवुड के 'धुरंधर'
इस गंभीर बीमारी के शिकार आदित्य धर, पढ़ने में होती थी दिक्कत, फिर यूं बने बॉलीवुड के 'धुरंधर'

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार सिस्टम और सोर्स कोड भी मिलेगा, पाकिस्तान को लगा शॉक
रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार-सोर्स कोड भी मिलेगा, PAK को लगा शॉक
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
प्रियंका चोपड़ा की 'ननद' की 30 साल की उम्र में मौत, सदमे में निक जोनस, पोस्ट में लिखा- 'माई सिस्टर फॉरएवर'
प्रियंका चोपड़ा की 'ननद' की 30 साल की उम्र में मौत, सदमे में निक जोनस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
Embed widget