Kiara Advani Sidharth Malhotra Patch Up: वैसे तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में ब्रेकअप-पैचअप चलता रहता है. मगर कुछ क्यूट कपल ऐसे होते हैं, जिनके ब्रेकअप से उनके फैंस का दिल सच में टूट जाता है. कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की जोड़ी को ही ले लीजिए. हालिया रिपोर्ट्स में उनके ब्रेकअप की खबरों से न जाने कितने फैंस दुखी हो गए थे, मगर अब उनका पैचअप हो गया है और इसके साथ ही फैंस ने भी राहत की सांस ली है. इस स्टार ने मिलाय कपल को इस मामले में नया एंगल ये है कि कियारा और सिद्धार्थ के बीच बढ़ी दूरियों को कम करने में बॉलीवुड के किसी शख्स का हाथ रहा है और वह कोई और नहीं करण जौहर (Karan Johar) हैं. जी हां, बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, करण जो कि दोनों के बेहद करीबी हैं, उनकी ब्रेकअप की खबरों से बेहद दुखी थे और उन्होंने दोनों के बीच के मतभेद को खत्म करने का फैसला किया. कियारा और सिद्धार्थ ब्रेकअप के बाद पहली बार पब्लिकली एक साथ करण की बर्थडे पार्टी में ही नजर आए थे.
यह भी पढ़ें: Entertainment News Live: शादी के बंधन में बंधे नयनतारा और विग्नेश, खूबसूरत वेडिंग फोटोज़ वायरल
