साल 1987 में आई मल्टी-स्टारर फिल्म ‘आग ही आग’ में धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, मौसमी चटर्जी, चंकी पांडे, नीलम और डैनी डेंजोंगप्पा जैसे सितारे शामिल थे. ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी और हिट फिल्मों में से एक साबित हुई थी. हालांकि, फिल्म की स्टार कास्ट से संबंधित एक छोटा सा दिलचस्प किस्सा सामने आया है जो हम आपके साथ शेयर करने वाले हैं. फिल्म आग की आग में बहादुर सिंह की भूमिका दिलीप कुमार के साथ तय की गई थी, लेकिन दिलीप कुमार ने इसे करने से मना कर दिया था और धर्मेंद्र ने इस किरदार को निभाया था. वो इस फिल्म में गोविंदा की तरह डांस करना चाहते थे.
फिल्म इल्ज़ाम और आग ही आग के निर्माता पहलाज निहलानी ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया था कि, वो अपने करीबी दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा के साथ कुछ समय बिताने के लिए रामगढ़ गए थे. तब वहां धर्मेंद्र अपनी फिल्म लोहा की शूटिंग कर रहे थे. उसी दौरान जब पहलाज फिल्म 'लोहा' के सेट पर पहुंचे तो उनकी मुलाकात धर्मेंद्र से हुई थी. इस सेट पर दोनों की यह पहली मुलाकात थी. जब धर्मेंद्र ने इस फिल्म को करने के लिए हां कर दिया था तो उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए एक शर्त रखी थी.
धर्मेंद्र ने निर्माता से कहा था कि मुझे भी गोविंदा जैसे डांस करवाओ. उसके बाद जब धर्मेंद्र पब्लिक के सामने गोविंदा जैसा डांस करने की कोशिश कर रहे थे तो पब्लिक ये देखकर काफी एक्साइटेड हो गई थी.
