बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र कोरोना वायरस के कारण अपने फार्म हाउस में अपनी फैमली के साथ समय बिता रहे हैं. धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. सोशल मीडिया पर आज भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. अपने फार्म हाउस में समय बिताने के साथ-साथ नई वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं. साथ ही उनके फैंस उनकी वीडियो को काफी पसंद करते है. वो अपने वीडियो में कभी फार्म हाउस में उगी सब्जियां दिखाते हैं तो कभी पेड़ पौधे दिखाते हैं. हाल ही में धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ये बता रहे है कि कोराना वायरस से कैसे लड़ा जाए.

धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, वीडियो की शुरुआत पेड़ पौधे से होती और कमरे में वो एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं. धर्मेंद्र को अपने फार्म हाउस में समय बिताना काफी अच्छा लगता है. खेती करके फल- सब्जियां उगाने में भी. धर्मेंद्र सोशल मीडिया के जरिए एक जानकारी देते हुए नजर आ रहे है.

वीडियो शेयर करते हुए धर्मेंद्र कहते हैं, हैलो दोस्तों मेरे फार्महाउस को देखो. जहां शुद्ध वहां, शुद्ध वातावरण देखने को मिलता है और भीड़ से दूर बहुत खूबसूरत है. मेरे स्पेशल बाइक पर मेरी रोजाना एक्सरसाइज. आपको पता है मैं इसको क्यों करता हूं? क्योंकि मुझे कोरोना को हम सभी से दूर भगाना है. जिसके बात धर्मेंद्र कहते हैं, 'मैं बस मजाक कर रहा हूं. मैं आप सभी के सवालों को जवाब नहीं देता पाता, लेकिन मैं आपके प्यार का अभारी हूं. आप सभी खुश रहें.'

धर्मेंद्र ने इससे पहले भी एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने कहा था, आज इंसान अपने गुनाहों की सजा पा रहा है. कोरोना इंसानों के बुरे कर्मों का ही फल है. आज मैं काफी दुखी हूं. अपने और आप सबके परिवार के लिए, बच्चों के लिए, इस दुनिया के लिए और आप सबके लिए. अभी भी समय है दोस्तों, इससे सबक ले लो और इंसानियत के लिए एक हो जाओ.'