Coronavirus: चिरंजीवी के बेटे और साउथ के सुपरस्टार राम चरण पॉजिटिव पाए गए हैं. 29 दिसंबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दुनिया के सामने रखी. पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने एसिम्पटोमैटिक (बिना लक्षण) होने की बात लिखी है और कहा है कि डॉक्टर की सलाह पर घर में खुद को क्वारंटीन कर लिया है.
साउथ के सुपरस्टार राम चरण कोरोना संक्रमित
उन्होंने लोगों से अपील की है कि पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए लोग कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करा लें. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मेरा कोविड-19 जांच का नतीजा पॉजिटिव आया है. कोई लक्षण नहीं है और घर पर क्वारंटीन हूं. उम्मीद है जल्द सेहतमंद होकर ज्यादा मजबूती से सामने आऊंगा."
पिछले सप्ताह उन्होंने क्रिसमस का जश्न अल्लू अर्जुन, निहारिका और कुछ अन्य लोगों के साथ मनाया था. क्रिसमस की शाम, राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कमिनेनी, अल्लू अर्जुन, निहारिका कोनिडेला और दूसरे रिश्तेदार एक साथ थे. क्रिसमस की खुशी में उन्होंने सांता बनकर एक दूसरे को तोहफा दिया.
उस शाम की तस्वीर को राम चरण और अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. पार्टी का फोटा जारी करते हुए राम चरण ने क्रिसमस की बधाई दी थी.