विनोद मेहरा, ऐसे बॉलीवुड एक्टर जिन्होंने फिल्म रागिनी में किशोर कुमार के बचपन का किरदार निभाकर फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा. चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरुआत करने वाले विनोद अमर प्रेम और अनुराग जैसी क्लासिक फिल्मों में नज़र आए. मनमोहक मुस्कान और हैंडसम पर्सनालिटी वाले विनोद मेहरा ने दर्शकों के दिल में बेहतरीन जगह बनाई लेकिन प्रोफेशनल लाइफ की तरह विनोद पर्सनल लाइफ में उतने लकी नहीं रहे. उनकी पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले जिसकी वजह से 45 साल की उम्र में ही वह दुनिया को अलविदा कह गए.
इसके बाद विनोद और मीना के बीच दूरियां बढ़ीं और विनोद अपनी को-स्टार बिंदिया गोस्वामी के करीब आ गए. विनोद ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को छुपाने की कोशिश की लेकिन एक अखबार में जब उनके और बिंदिया के अफेयर की खबरें छपी तो उनके परिवार में हंगामा मच गया. बाद में सामने आया कि बिंदिया और विनोद ने चोरी-छुपे शादी कर ली थी. लेकिन इस शादी का अंत भी सही नहीं रहा. विनोद की गिरती पॉपुलैरिटी की वजह से बिंदिया डायरेक्टर जेपी दत्ता की ओर आकर्षित हो गईं. मेहरा को उनके हाल पर छोड़ दिया.