RJ Mahvash Viral Video: आरजे महवश पिछले काफी वक्त से इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं. दोनों को कई बार एकसाथ देखा गया है. जिससे बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि इस रूमर्ड कपल ने अभी तक इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. इसी बीच आरजे महवश का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें वो फेस छुपाकर एक होटल में जाती नजर आई. इसपर अब यूजर्स अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं.
चोरी-छुपे चहल से मिलने पहुंचीं आरजे महवश
दरअसल आरजे महवश का ये वीडियो Instant Bollywood ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में महवश एक होटल में नजर आ रही हैं. खबरों के मुताबिक यहां वो चहल से मिलने के लिए पहुंची थी. उन्होंने शॉर्ट्स के साथ एक येलो हुड्डी पहनी है और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है. बावजूद इसके वो पैपराजी की नजरों से बच नहीं पाई हैं. वीडियो देख अब हर कोई यही कयास लगा रहा है कि वो चहल से मिलने होटल पहुंची हैं. साथ ही यूजर्स का ये भी कहना है कि अब दोनों का रिश्ता पक्का हो गया है.
वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
आरजे महवश की इस वीडियो पर यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा कि, 'उन्हें स्पेस दो भाई, उन्हें प्यार भरा वक्त बिताने दो, विवाद नहीं.' दूसरे ने लिखा, ‘अब कमेंट सेक्शन में चहल पहल होगी.’ तीसरे ने लिखा, ‘ये तो चहल की नई गर्लफ्रेंड है..’
इस सीरीज में नजर आई आरजे महवश
युजवेंद्र चहल से डेटिंग के अलावा आरजे महवश अपनी सीरीज 'प्यार, पैसा, प्रॉफिट' को लेकर भी चर्चा में हैं. इससे उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया है. वहीं सीरीज में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया है. उनकी एक्टिंग की चहल ने भी एक पोस्ट के जरिए काफी तारीफ की थी.
ये भी पढ़ें -
The Traitors में 20 सितारे करेंगे एक-दूसरे से फरेब, जानिए कब और कहां देख पाएंगे Karan Johar का शो
