एक्सप्लोरर

कैंसर से बचने के लिए इस एक्ट्रेस ने हटा दिया ब्रेस्ट, बोलीं- 'इससे मेरे स्त्रीत्व पर असर नहीं हुआ'

Angelina Jolie Undergoes Double Mastectomy: एक एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ तो नहीं था, लेकिन होने के चांसेस थे. ऐसे में ये एक्ट्रेस ने सर्जरी के जरिए अपनी बॉडी से ब्रेस्ट ही हटवा दिया.

Angelina Jolie Undergoes Double Mastectomy: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले ही खुलासा किया कि वे ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं. अब वे हॉस्पिटल में हैं और अपना ट्रीटमेंट करा रही हैं. हिना से पहला भी कई एक्ट्रेसेस ब्रेस्ट कैंसर का दर्द झेल चुकी हैं. लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने कैंसर के डर से अपना ब्रेस्ट ही हटा दिया था.

जी हां, एक एक्ट्रेस ऐसी रही हैं जिन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ तो नहीं था, लेकिन होने के चांसेस थे. ऐसे में ये एक्ट्रेस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थीं और उन्होंने सर्जरी के जरिए अपनी बॉडी से ब्रेस्ट ही हटवा दिया था. ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि अमेरिकी मॉडल और फिल्म मेकर एंजेलीना जोली हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Angelina Jolie (@angelinajolie)

कैंसर के चलते मां को खोया
एंजेलीना जोली ने करीब 11 साल पहले डबल मास्टेक्टॉमी ऑपरेशन कराया था. दरअसल उनकी मां को यूट्रेस कैंसर था जिसकी वजह से साल 2007 में उनका निधन हो गया था. डॉक्टर्स ने एंजेलीना को बताया था कि जेनेटिक प्रॉब्लम्स की वजह से उन्हें ब्रेस्ट कैंसर और यूट्रेस के कैंसर हो सकता है. डॉक्टरों के मुताबिक एंजेलीना को 87 पर्सेंट ब्रेस्ट कैंसर और 54 पर्सेंट तक यूट्रेस कैंसर होने की आशंका जताई थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Angelina Jolie (@angelinajolie)

कैंसर से बचने के लिए कराया ऑपरेशन
न्यूयॉर्क टाइम्स के एक आर्टिकल में एंजेलीना जोली ने इन तमाम बातों का खुलासा किया था. एंजेलीना ने लिखा था, 'जब मुझे अपनी सच्‍चाई का पता चला तो मैं अलर्ट हो गई और मैंने जितना हो सके खतरे को टालने की कोशिश की. मैंने ऑपरेशन कराने का फैसला किया. मैंने इसकी शुरुआत ब्रेस्‍ट से की क्‍योंकि मुझे यूट्रेस कैंसर से ज्‍यादा ब्रेस्‍ट कैंसर का खतरा था.'

ब्रेस्ट हटवाने से कैंसर का खतरा 5 पर्सेंट हुआ
रिपोर्ट में एंजेलीना ने बताया कि ब्रेस्ट हटवाने से उन्हें कैंसर का खतरा 5 पर्सेंट ही रह गया था. कैंसर की वजह से अपनी मां को खोने वाली एक्ट्रेस कहती हैं, 'अब मैं अपने बच्चों से कह सकती हूं कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर की वजह से अपनी मां को खोने का डर नहीं रहेगा. अब वे ऐसी कोई भी चीज नहीं देख पाएंगे जिससे उन्हें अनकंफर्टेबल महसूस करें. वे सिर्फ मेरे छोटे-छोटे जख्म और मामूली निशान ही देख सकते हैं और कुछ नहीं.' 

कैंसर से बचने के लिए इस एक्ट्रेस ने हटा दिया ब्रेस्ट, बोलीं- 'इससे मेरे स्त्रीत्व पर असर नहीं हुआ

'मेरे स्त्रीत्व पर कोई असर नहीं हुआ'
एंजेलीना जोली ने आगे लिखा- मुझे उम्मीद है कि बाकी महिलाओं को मेरे एक्सपीरियंस से फायद होगा. कैंसर शब्द अब भी लोगों के बीच दहशत फैलाने के लिए काफी है. एंजेलीना ब्रेस्ट हटाने को लेकर कहती हैं, मैं एक महिला से कमतर महसूस नहीं करती हूं. इससे मेरे स्त्रीत्व पर कोई असर नहीं हुआ. मेसेक्टोमी कराने वाली महिलाएं दोबारा सर्जरी से खोई ब्यूटी को हासिल कर सकती हैं. लेकिन वे महिलाएं जो बीमार नहीं हैं उनके लिए इस तरह का फैसला लेना मुश्किल है.'

क्या है ब्रेस्ट कैंसर?
ब्रेस्ट कैंसर ब्रेस्ट से शुरू होता है और ज्यादातर महिलाओं में होता है. ये एक या दोनों बेस्ट में शुरू हो सकता है. ब्रेस्ट में गांठ, बगल में गांठ, ब्रेस्ट में दर्द, निपल से खून निकलना, ब्रेस्ट के ऊपर की स्किन के आकार या बनावट में बदलाव होना, ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण हैं. इसका इलाज कैंसर की स्टेज पर निर्भर करता है. इससे जॉइंट मल्टीमॉडलिटी कीमोथेरेपी, हार्मोन थेरेपी और सर्जरी से छुटकारा पाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Kalki 2898 AD Worldwide Collection: 700 करोड़ क्लब में 'कल्कि 2898 एडी' की दमदार एंट्री, 'सालार' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक

वीडियोज

Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News
Shankaracharya Controversy: Chitra ने खोल दिए Avimukteshwaranand विवाद के सारे पन्ने ! | Mahadangal
Shankaracharya Controversy: 6 दिनों से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद बिगड़ी तबीयत | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
Embed widget