एक्सप्लोरर

हिंदू मलाइका पारेख से शादी के लिए जायद खान ने छोड़ दी थी भरी महफिल, फिर ऐसे गुपचुप रचाया था ब्याह

Zayed Khan Recalls Interfaith Marriage: जायद खान ने मलाइका पारेख के साथ अपनी इंटरफेथ मैरिज को लेकर बात की है. उन्होंने बताया है कि उन्हें हिंदू रीति-रिवाजों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी.

Zayed Khan Opens Up On His Interfaith Marriage: एक्टर जायद खान इन दिनों पर्दे से दूर हैं, लेकिन एक दौर में वे लोगों के क्रश रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी शादी को लेकर बात की है और बताया है कि कैसे उन्होंने गुपचुप शादी रचाई थी. मलाइका पारेख के साथ अपनी इंटरफेथ मैरिज को लेकर उन्होंने बताया कि उन्हें हिंदू रीति-रिवाजों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

कपल ऑफ थिंग्स यूट्यूब चैनल पर हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जायद खान ने कहा, मैंने पहले कभी इसका जिक्र नहीं किया. हमारी शादी के मेहमानों की लिस्ट में 2,000 नाम थे. हम मन ही मन सोच रहे थे कि ये शादी है या सर्कस. इसलिए, हमने अपने 30 दोस्तों को फोन किया और उन्हें बताया कि हम गोवा के ताज गांव जा रहे हैं और वहां सभी के लिए एक सरप्राइज है.

Preview

गोवा में रचाई थी गुपचुप शादी
जायद खान ने आगे कहा- 'बहुत ही प्यारे तरीके से उन्होंने पंडित और फेरे का आयोजन किया था और गोवा में ताज विलेज में हमने वाकई में शादी से पहले ही शादी कर ली थी. हमने सात फेरे लिए और ये बहुत खूबसूरत डेस्टिनेशन वेडिंग थी. हम वाकई में अपनी शादी के दिन को याद रखना और मौज-मस्ती करना चाहते थे. इस दौरान जायद ने ये भी कहा था कि गुपचुप तरीके से शादी के बाद उन्होंने लोगों के सामने भी शादी रचाई थी.

Preview

इंटरफेथ मैरिज को लेकर कही थीं ये बात
जायद खान ने आगे कहा कि वैसे तो उनकी फैमिली हर त्योहार मनाती है और सभी धर्मों की इज्जत करता है. लेकिन उन्हें शादी में थोड़ी दिक्कत हुई क्योंकि उन्हें हिंदू रीति-रिवाजों के बारे में ज्यादा मालूम नहीं था. उन्होंने कहा- हम एक ऐसे परिवार से हैं जहां हम सभी धर्मों का जश्न मनाते हैं, हम सभी के देवताओं का जश्न मनाते हैं, हम सवाल नहीं करते हैं. तो ये हमारे लिए सबसे प्यारी चीज थी. मुझे अभी भी याद है, मैं कल्चर को नहीं जानता था, इसलिए मैंने उनसे आगे बढ़ने के लिए कहा और मैं उन्हें फॉलो करूंगा.

ये भी पढ़ें: लोकेश कनगराज की सिनेमैटिक यूनिवर्स में होगी आमिर खान की एंट्री? जानें लेटेस्ट अपडेट

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Update: दो दिन दिल्ली-यूपी की बड़ी मुसीबत, राजस्थान, बिहार की भी हालत खराब, मौसम विभाग की ताजा चेतावनी
दो दिन दिल्ली-यूपी की बड़ी मुसीबत, राजस्थान, बिहार की भी हालत खराब, मौसम विभाग की ताजा चेतावनी
महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में पिता को नहीं मिला टिकट, NCP विधायक के दफ्तर के बाहर बेटा कर आया पेशाब
महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में पिता को नहीं मिला टिकट, NCP विधायक के दफ्तर के बाहर बेटा कर आया पेशाब
Donald Trump On Canada: चुनौती देने पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति, बोले– 'अमेरिका की वजह से ही जिंदा है कनाडा'
चुनौती देने पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति, बोले– 'अमेरिका की वजह से ही जिंदा है कनाडा'
IND vs NZ 1st T20I: मैच के तुरंत बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किस पर साधा निशाना?
मैच के तुरंत बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किस पर साधा निशाना?

वीडियोज

Freedom At Midnight 2 और Black Warrant के एक्टर Anurag Thakur ने बताया क्यों है Theatre जरूरी
Delhi Murder Case: Mangolpuri में गली में चाकूओं से युवक को गोद गए शख्स | Breaking News | ABP News
बेबस लड़की की 'लुटेरा बाबा' !
जिस जज ने Anuj Chaudhary को दिया FIR का आदेश, उनका ही हो गया तबादला!
स्वामी Avimukteshwaranand के Shankaracharya होने पर हो रही राजनीति?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Update: दो दिन दिल्ली-यूपी की बड़ी मुसीबत, राजस्थान, बिहार की भी हालत खराब, मौसम विभाग की ताजा चेतावनी
दो दिन दिल्ली-यूपी की बड़ी मुसीबत, राजस्थान, बिहार की भी हालत खराब, मौसम विभाग की ताजा चेतावनी
महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में पिता को नहीं मिला टिकट, NCP विधायक के दफ्तर के बाहर बेटा कर आया पेशाब
महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में पिता को नहीं मिला टिकट, NCP विधायक के दफ्तर के बाहर बेटा कर आया पेशाब
Donald Trump On Canada: चुनौती देने पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति, बोले– 'अमेरिका की वजह से ही जिंदा है कनाडा'
चुनौती देने पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति, बोले– 'अमेरिका की वजह से ही जिंदा है कनाडा'
IND vs NZ 1st T20I: मैच के तुरंत बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किस पर साधा निशाना?
मैच के तुरंत बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किस पर साधा निशाना?
'ये रिश्ता...' या 'नागिन', हिना खान ने अपने किस टीवी शो से की सबसे ज्यादा कमाई? एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बोलीं- 'मेरी सारी संपत्ति....'
हिना खान ने अपने किस टीवी शो से की सबसे ज्यादा कमाई? एक्ट्रेस ने कर दिया खुलासा
बेटियों को 150000 रुपये दे रही यह राज्य सरकार, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन?
बेटियों को 150000 रुपये दे रही यह राज्य सरकार, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन?
दिमाग नहीं, दिल बीमार है? जानें कैसे ब्रेन फॉग हो सकता है हार्ट डिजीज का शुरुआती संकेत
दिमाग नहीं, दिल बीमार है? जानें कैसे ब्रेन फॉग हो सकता है हार्ट डिजीज का शुरुआती संकेत
"भाई की गरीबी देखी नहीं जाएगी" अपनी ही शादी में पैसे लूटने लगा दूल्हा, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Embed widget