एक्ट्रेस तानिया चटर्जी इन दिनों खूब चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में खुलासा किया था कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने साल 2023 में उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था. क्रिकेटर ने एक्ट्रेस को मैसेज पर क्यूट कहा था. तानिया ने सरेआम पैप्स के सामने उनका मैसेज भी दिखाया था, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया. तानिया ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद युजवेंद्र चहल की टीम की तरफ से उन पर वीडियो डिलीट करने का दबाव डाला जा रहा है. अब इस मामले ने कानूनी मोड़ ले लिया है.
क्रिकेटर ने भेजा तानिया चटर्जी को नोटिसदरअसल, युजवेंद्र चहल ने तानिया चटर्जी पर मानहानि का केस दर्ज किया है. इसका खुलासा हाल ही में खुद एक्ट्रेस ने किया. उन्होंने पैप्स को बताया कि चहल ने उन पर मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है. क्रिकेटर ने उन्हें नोटिस भेजा है. तानिया चटर्जी ने कहा, 'मुझे आइडिया नहीं था कि ये वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो जाएगा. लोग तो मुझे ही ट्रोल कर रहे हैं यार. मैं ही बदनाम हो रही हूं.'
ये भी पढ़ें:- फिल्मों में खतरनाक स्टंट्स करते समय 3 बार मौत के करीब पहुंचे थे अक्षय कुमार, बोले, उस टाइम VFX नहीं होता था
उन्हें कोई कुछ नहीं कह रहा- तानिया चटर्जीतानिया चटर्जी ने आगे कहा, 'उनका (युजवेंद्र चहल) तो ठीक है. कुछ हो ही नहीं रहा. डिफेमेशन का केस उन्होंने मेरे ऊपर भेजा. मुझे नहीं पता था कि ये इतना वायरल हो जाएगा. मैं ही ट्रोलर्स का सामना कर रही हूं, मुझे ही बदनाम किया जा रहा है. उनके खिलाफ कोई कुछ नहीं कह रहा. उन्होंने मुझे मानहानि का नोटिस भेजा है. मझे नहीं लगता ये इतनी बड़ी बात है. मैंने मजाक-मजाक में वो बातें कही थीं और इन बातों ने जरूरत से ज्यादा तूल पकड़ लिया है.'
ये भी पढ़ें:- नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होते ही छाई 1 घंटे 23 मिनट की ये सर्वाइवल थ्रिलर, 93 देशों में कर रही ट्रेंड
'गंदी बात' से मिली पहचानबता दें कि तानिया को वेब सीरीज 'गंदी बात' के लिए जाना जाता है. वो उल्लू की कई वेब सीरीज का हिस्सा रही हैं. एक्ट्रेस ने ज्यादातर एडल्ट कंटेंट वाली फिल्मों और सीरीज में काम किया है.
