एक्सप्लोरर

Yodha Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए खूब जद्दोजहद कर रही 'योद्धा', छठे दिन बस इतनी हुई कमाई

Yodha Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की 'योद्धा' की कमाई में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक तो कलेक्शन नहीं कर रही है लेकिन ये 20 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है.

Yodha Box Office Collection Day 6: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म 'योद्धा' 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन इसकी शुरुआत धीमी रही. हालांकि इस एक्शन पैक्ड फिल्म का रिलीज से पहले काफी क्रेज था लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसे ऑडियंस से ठंडा रिस्पॉन्स मिला. इसी के साथ ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पा रही है. वहीं अजय देवगन की शैतान भी 'योद्धा' के लिए कड़ी चुनौती बनी हुई है. शैतान के आगे 'योद्धा' टिक नहीं पा रही है. चलिए यहां जानते हैं रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

'योद्धा' ने रिलीज के छठे दिन कितनी की कमाई?
सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' प्लेन हाईजैक पर बेस्ड फिल्म है. 'योद्धा' की ओपनिंग काफी फीकी रही थी. हालांकि इसके बाद इसने वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर अपनी स्थिति थोड़ी मजबूत की और रफ्तार बढ़ाते हुए अच्छा कलेक्शन भी कर लिया. हालांकि अब वीकडेज में 'योद्धा' की कमाई में फिर गिरावट देखी जा रही है. फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने 4.1 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन फिल्म ने 40.24 फीसदी की तेजी के साथ 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया.

वहीं तीसरे दिन 'योद्धा' ने 21.74 फीसदी के उछाल के साथ 7 करोड़ कमाए. इसके बाद फिल्म के चौथे दिन की कमाई में 69.29 फीसदी की गिरावट आई और इसने 2.15 करोड़ का ही कलेक्शन किया. वहीं पांचवें दिन 'योद्धा'  की कमाई में 4.65 फीसदी की तेजी देखी गई और इसने 2.25 करोड़ का कारोबार किया. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'योद्धा'  ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को 2.00 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसके बाद 'योद्धा'  की 6 दिनों की कुल कमाई अब 23.25 करोड़ रुपये हो गई है.

हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है 'योद्धा'
पुष्कर ओझा और सागर अंब्रे द्वारा निर्देशित, हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर एक एलिट यूनिट, ‘योद्धा टास्क फोर्स’ के कमांडिंग ऑफिसर अरुण कात्याल के थ्रिलिंग रेस्क्यू ऑपरेशन की कहानी है. जो हाईजैक हुए प्लेन से पैसेंजर को बचाते हैं. "योद्धा" में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा राशि खन्ना और दिशा पटानी ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी है.बता दें कि यह फिल्म अजय देवगन की 'शैतान' और हॉलीवुड रिलीज 'कुंग फू पांडा 4' जैसी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर ले रही है. ये फिल्म 55 करोड़ के बजट में बनी है. 

यह भी पढ़ें: मुंह में बीड़ी, आंखों में अंगार...फावड़ा से नरसंहार करने आए 'भैया जी', देखें Manoj Bajpayee की फिल्म का धांसू टीजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टटिहरी' गाने को लेकर चल रहे विवाद पर बोले मीका सिंह, रैपर बादशाह को किया सपोर्ट
'टटिहरी' गाने को लेकर चल रहे विवाद पर बोले मीका सिंह, रैपर बादशाह को किया सपोर्ट
'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार होंगे विलेन! अजय देवगन के साथ निभाएंगे दुश्मनी
'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार होंगे विलेन! अजय देवगन के साथ निभाएंगे दुश्मनी
आकांक्षा रंजन ने करवाई एग फ्रीजिंग, शेयर किया एक्सपीरियंस, बोलीं- 'आखिरी दो वीक बहुत मुश्किल थे'
आकांक्षा रंजन ने करवाई एग फ्रीजिंग, शेयर किया एक्सपीरियंस, बोलीं- 'आखिरी दो वीक बहुत मुश्किल थे'
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
उत्तम नगर हत्याकांड: होली विवाद में मर्डर के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, 7 गिरफ्तार
उत्तम नगर हत्याकांड: होली विवाद में मर्डर के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, 7 गिरफ्तार
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बराबर पहुंचे; टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बराबर पहुंचे; टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
Embed widget