एक्सप्लोरर

Birthday Special: यश जौहर ने हिंदी सिनेमा को दिलाया अलग मुकाम, अब पिता की विरासत संभाल रहे हैं करण जौहर

Happy Birthday Yash Johar: यश जौहर ने अपनी कमाल की फिल्मों से बॉलीवुड को नयी उचाईओं तक पहुंचाया. उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके जीवन का अनोखा किस्सा जब बेटे ने उन्हें दी थी अनोखी श्रद्धांजलि.

यश जौहर हिंदी सिनेमा के उन निर्माताओं में गिने जाते हैं जिन्होंने बॉलीवुड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई. फिल्ममेकर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी गहरी समझ उम्दा निर्माण मूल्यों और शानदार पारिवारिक फिल्मों के लिए मशहूर थे.

बतौर फिल्म फोटोग्राफर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. फिल्मों की दुनिया में उनका मन ऐसा बसा कि वे यहीं के होकर रह गए. यश जौहर ने अभिनेत्री मधुबाला की भी तस्वीरें क्लिक की थीं जो किसी को भी जल्दी अपनी फोटो खींचने नहीं देती थीं.

उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको फिल्ममेकर की जिंदगी का अनोखा किस्सा बताएंगे साथ ही  उस किस्से से भी रूबरू करवाएंगे जब करण जौहर ने अनोखे अंदाज में अपने  पिता को श्रद्धांजलि दी. 

फिल्में फ्लॉप होने पर भावनात्मक रूप पर भी टूट जाते थे फिल्ममेकर 
करण जौहर के पिता, यश जौहर ने अपनी पूरी जिंदगी सिनेमा को समर्पित कर दी. उनका मानना था कि फिल्में केवल कहानियां नहीं, बल्कि एक सपने का साकार होना हैं. यही वजह है कि जब उनकी फिल्में असफल होती थीं, तो वह न सिर्फ आर्थिक रूप से बल्कि भावनात्मक रूप से भी टूट जाते थे.

1990 में जब उनकी फिल्म 'अग्निपथ' रिलीज हुई और ये बुरी तरह फ्लॉप हो गई, तो वो बुरी तरह से टूट गए थे. इसका किस्सा उनके बेटे करण जौहर ने अपनी आत्मकथा 'एन अनसूटेबल बॉय' में शेयर किया था. करण जौहर ने बताया, जब 'अग्निपथ' बन रही थी तो यश जौहर और पूरी टीम को यकीन था कि यह एक ऐतिहासिक फिल्म साबित होगी.

शानदार कलाकारों, दमदार कहानी और बेहतरीन निर्देशन के साथ, उन्हें लगा कि उन्होंने एक मास्टरपीस बनाई है. फिल्म के प्रीमियर के बाद सबने इसकी तारीफ की, लेकिन जब यह रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई. इस असफलता ने यश जौहर का दिल तोड़ दिया. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उनकी इतनी मेहनत और दूरदर्शिता के बावजूद यह फिल्म क्यों नहीं चली.

'डुप्लिकेट' और बाद में 'अग्निपथ' की असफलता ने उन्हें इंडस्ट्री में एक 'असफल निर्माता' की छवि दे दी. इस बात का दर्द उन्हें जीवन भर रहा. इसका दर्द उनके बेटे करण जौहर ने भी महसूस किया.इसलिए 2012 में अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा करने और उन्हें वह सम्मान वापस दिलाने के लिए अग्निपथ का रीमेक बनाकर रिलीज किया था. ऋतिक रोशन-स्टारर 'अग्निपथ' सुपरहिट हुई, तो करण जौहर ने महसूस किया कि उन्होंने अपने पिता को वह सम्मान वापस दिला दिया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

अब पापा की विरासत आगे बढ़ा रहे हैं करण जौहर 
यश जौहर का जन्म 6 सितम्बर 1929 को हुआ था. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने बतौर फोटोग्राफर की लेकिन बाद में फोटोग्राफी छोड़ यश जौहर ने कई फिल्मों के प्रोडक्शन का काम संभाला. देवानंद साहब के नवकेतन सिनेमा प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले यश ने कई फिल्मों के प्रोडक्शन का काम संभाला था

. बाद में अपने इसी अनुभव की बदौलत धर्मा प्रोडक्शंस जैसे बड़े प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की. इसके तले उन्होंने 'दोस्ताना', 'अग्निपथ', 'गुमराह', 'कुछ कुछ होता है', और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों का निर्माण किया. उनकी फिल्मों में रिश्तों की गर्माहट, भव्यता और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. आज भी यश जौहर को एक दूरदर्शी निर्माता और हिंदी सिनेमा के स्तंभ के रूप में याद किया जाता है.

करण ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, 'मेरे लिए यह फिल्म बनाना मेरे पापा के लिए न्याय करना था. 1990 में जो फिल्म फ्लॉप हुई थी, मैं उसे सफल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहता था'. अब अपने पिता यश जौहर की धरोहर को करण जौहर बखूबी संभाल कर इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Wednesday Box Office Live: बुधवार को 'धुरंधर 2' और 'डकैत' पर भारी पड़ी रही साउथ की फिल्म, 10 बजे तक का कलेक्शन
Live: बुधवार को 'धुरंधर 2' और 'डकैत' पर भारी पड़ी रही साउथ की फिल्म, 10 बजे तक का कलेक्शन
'भूत बंगला' का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें कैसी है अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की ये फिल्म
'भूत बंगला' का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें कैसी है अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की ये फिल्म
'मंडे को बैठ जाएगी फिल्म', 'धुरंधर' के लिए बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर्स ने कही थी ऐसी बातें, कुणाल कोहली ने खोली पोल
'मंडे को बैठ जाएगी फिल्म', 'धुरंधर' के लिए बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर्स ने कही थी ऐसी बातें, कुणाल कोहली ने खोली पोल

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
CBSE 10th Result 2026: ​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
Embed widget