नई दिल्ली: बॉलीवुड सितारों ने महिला दिवस के खास मौके पर महिलाओं के लिए खास बधाई संदेश दिए हैं. शाहरुख खान, आलिया भट्ट, कल्कि कोचलिन, रिचा चड्ढा, अजय देवगन, अनुपम खेर, यामी गौतम जैसे कई सितारों ने अपने खास संदेश से महिलाओं के इस खास दिन को और भी खास बना दिया.
आपको बता दें कि बॉलीवुड के किंग खान ने ट्विटर पर बेटे अबराम की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अबराम अपने से कुछ बड़ी लड़की का हाथ थामे चलते नजर आ रहे हैं. शाहरुख ने इस तस्वीर के साथ एक खूबसूरत सा मैसेज भी दिया है. उन्होंने लिखा, “उसका हाथ पकड़ लो, वो तुम्हें रास्ता दिखाएगी. महिला दिवस मुबारक हो.”
आगे पढ़ें बॉलीवुड सितारों के संदेश...