Zeenat Aman Acting Career: बॉलीवुड आइकन जीनत अमान ने 70 और 80 के दशक में हिंदी इंडस्ट्री पर राज किया है. उनकी एक्टिंग के साथ खूबसूरती के लोग दीवाने थे. जीनत अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं. उन्होंने साल 1985 में मजहर खान से शादी करने के बाद एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था. एक्टिंग से लंबा ब्रेक लेने के बाद वो अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहती थीं. जीनत ने एक बार खुद एक्टिंग से लंबा ब्रेक लेने के पीछे की वजह बताई थी.

जीनत ने हिंदुस्तान टाइम्स को 2013 में दिए इंटरव्यू में बताया था कि शबाना आजमी और हेमा मालिनी के अपोजिट उन्होंने क्यों एक्टिंग से दूरी बनाई. पति की मौत के बाद जीनत की प्रॉयरिटी बदल गईं और उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें करियर से ब्रेक लेना चाहिए. उस समय की परिस्थितियों ने उन्हें अपने बच्चों की भलाई पर फोकस बनाने ज्यादा बेहतर लगा.

बच्चों को अच्छी लाइफ देना चाहती थीजीनत ने आगे कहा- वो अपने बच्चों को फुलफिलिंग लाइफ और ग्रोइंग ईयर में साथ रहना चाहती थीं. "मैं उन्हें एक क्वालिटी लाइफ देना चाहती थी और उनके बढ़ते सालों को खोना नहीं चाहती थी.

बाद में नहीं कर पाईं वापसीजीनत ने आगे कहा- जब चीजें सैटल होना शुरू हो गईं और उन्होंने एक्टिंग में वापसी करने की सोची तो उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से बहुत दूरी बना ली है. उसके बाद उन्होंने वापस न आने का फैसला लिया. उस समय तक उनकी प्रॉयरिटी बदल चुकी थी और इस समय उनके लिए करियर से दूर रहना सचेत फैसला था.

वर्कफ्रंट की बात करें तो जीनत अमान बन टिक्की से वापसी करने के लिए तैयार हैं. अभी तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है और अभी तक ये भी साफ नहीं है कि फिल्म सिनेमाघरों पर रिलीज होगी या सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएगी.

ये भी पढ़ें: Kantara 2 Teaser Release: 'कांतारा 2' का धांसू टीजर हुआ रिलीज, हाथ में त्रिशूल और खून से लथपथ ऋषभ शेट्टी के खूंखार लुक को देख रौंगटे खड़े हो जाएंगे