Salman Khan Angry: 'द कपिल शर्मा शो' में स्टार्स जब पहुंचते हैं तो उनकी लाइफ के बारे में एक से बढ़कर एक किस्से सुनने को मिलते हैं. ऐसा ही एक मजेदार वाकया आज हम आपको बताने वाले हैं. यह मजेदार किस्सा है सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला के बीच का. जब साजिद  कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे, तब उन्होंने खुद यह किस्सा सुनाया था. साजिद ने बताया था कि एक बार उनकी और सलमान की लड़ाई हो गई थी. फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' की डेट्स को लेकर दोनों के बीच भयंकर लड़ाई हुई थी.

साजिद ने सुनाया किस्सासाजिद ने बताया कि वे इस फिल्म की शूटिंग जल्द से जल्द शुरू करना चाहते थे. जब उन्होंने फिल्म के लिए सलमान को अप्रोच किया तो वे 'कुछ कुछ होता है' की शूटिंग कर रहे थे. साजिद ने सलमान से कहा, "मैं जल्द से जल्द इस फिल्म की शूटिंग शुरू करना चाहता हूं". जिस पर सलमान ने कहा था, "ठीक है डेट्स ले लो, हम पांच महीने में शूटिंग शुरू करेंगे". साजिद ने कहा कि पांच महीने नहीं, मुझे शूटिंग जल्दी शुरू करनी है. सलमान ने उनसे पूछा कि वे कब शूटिंग शुरू करना चाहते हैं, जिस पर डायरेक्टर ने कहा कि 20 दिनों के अंदर.

सलमान खान को आया गुस्सा साजिद नादियाडवाला की बात सुनकर सलमान खान ने उनसे कहा, "तुम पागल हो, मैं इस समय चार फिल्मों की शूटिंग कर रहा हूं". साजिद ने बताया कि इसके बाद उनकी और सलमान की डेट्स को लेकर बहस हुई और सलमान ने गुस्से में अपनी डायरी साजिद के मुंह पर फेंक कर कहा, "देख लो यहां कुछ भी नही है". साजिद ने बताया कि उन्होंने सलमान की उस डायरी को अपने पास रख लिया और डेट्स एडजस्ट कर दी. कुछ दिन बाद सलमान खान के यहां से एक आदमी उनसे वो डायरी वापस मांगने आया. उसने कहा कि उन्हें डायरी चाहिए. सलमान को शूटिंग पर जाना है, लेकिन कहां ये उन्हें नहीं पता. ये किस्सा सुनकर सभी जोर-जोर से हंसने लगे थे.

ये भी पढ़ें: 

Sushmita Sen Heart Attack: सुष्मिता सेन के हार्ट अटैक की खबर सुनते ही भाभी चारू को हुई टेंशन, बोलीं- 'आपका दिल तो....'