'दिलबर' गर्ल नोरा फतेही कुछ इस तरह रहती हैं फिट, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को दे रही कड़ी टक्कर
एबीपी न्यूज़ | 27 Aug 2018 08:20 PM (IST)
डाइट को लेकर नोरा ने अपने डायट प्लान के बारे में जो कुछ भी कहा है शायद कोई उस पर यकीन ही नहीं करेगा. क्योंकि नोरा किसी भी तरह का डाइट प्लान नहीं करती हैं.
मुंबई: नोरा फतेही कुछ समय से लगातार खबरों में बनी हुई हैं. नोरा ने अपनी हर फिल्म में धमाकेदार डांस से दर्शकों का दिल जीता है. चाहे वह ‘स्त्री’ हो या ‘सत्यमेव जयते’. ‘कमरिया’ से ‘दिलबर’ तक हर डांस नोरा ने ऐसे किया कि दर्शक देखने को मजबूर हो गए. एक शानदार डांसर होने के साथ ही नोरा फतेही एक फिटनेस आइकन भी हैं और अपने लिए डाइट भी खुद ही प्लान करती हैं. नोरा की के डाइट प्लान के बारे में अब हर कोई जानने के लिए उतावला है.नोरा फतेही का नहीं है कोई स्ट्रिक्ट डाइट प्लान नोरा फतेही ने अपने डाइट प्लान के बारे में जो कुछ भी कहा है शायद कोई उस पर यकीन ही नहीं करेगा. क्योंकि नोरा किसी भी तरह का डाइट प्लान नहीं करती हैं. नोरा ने कहा ‘मैं किसी डाइट प्लान को फॉलो नहीं करती. मुझे जो अच्छा लगता है मैं खा लेती हूं. मेरी डाइट में कार्बो और डेजर्ट जैसी चीजें भी शामिल रहती हैं.’ साथ ही उन्होंने बताया कि पिज्जा और बर्गर जैसे जंक फूड उन्हें काफी पसंद हैं. शायद ऐसा लगता होगा कि यदि नोरा कोई स्ट्रिक्ट डाइट प्लान नहीं करती तो शायद वो थका देने वाला वर्कआउट करती होंगी. लेकिन एक बार फिर आप गलत हैं. नोरा ने हेवी वर्कआउट की बात को खारिज करते हुए कहा कि वह वेट मेनटेन करने के लिए रोजाना वर्कआउट भी नहीं करती हैं. उन्होंने कहा कि बॉडी टोनिंग के लिए मैं सिर्फ पिलेट्स (एक तरह की एक्सरसाइज) करती हूं, हालांकि शरीर के निचले हिस्से में मुझे थोड़ा सा मोटापा पसंद है’. आखिर फिट रहने के लिए करती क्या हैं नोरा फतेही? फिटनेस को लेकर किए गए सवाल पर नोरा ने कहा कि जब भी मुझे मौका मिलता है मैं डांस करती हूं, हालांकि जितना चाहती हूं उतना नहीं कर पाती. लेकिन वर्कआउट के कई तरीके हैं जिनमें से मेरे लिए डांस है और इससे मेटाबॉल्जियम पर भी काफी अच्छा असर पड़ता है. माल्टा से जल्द लौटेंगे सलमान खान, पूरा हुआ 'भारत' का पहला शेड्यूल उनके खाने और वर्कआउट की अगर बात की जाए तो ये सच में आश्चर्यजनक है कि नोरा को जो अच्छ लगता है वह वही करती हैं और इसके बाद भी वह इतनी फिट हैं. इसमें कोई दो राय नहीं कि नोरा स्क्रीन पर जबरदस्त लगती हैं. वहीं उनके दर्शक भी उनकी परफॉर्मेंस देखकर दातों तले उंगली दबा लेते हैं.