एक्सप्लोरर

क्या फ्लॉप फिल्मों को मिलता है नुकसान का मुआवजा? जानिए फिल्म इंश्योरेंस का पूरा हिसाब

What Is Film Insurance: आजकल हर चीज के लिए इंश्योरेंस है . बीमा पॉलिसी की तरह ही फिल्मों के इंश्योरेंस की चर्चा भी आजकल ज़ोरो पर है. कैसे काम करता है फिल्मों का बीमा, जानिए

Sikander Film Makers Appeal For Insurance Policy:
सलमान खान की फिल्म सिकंदर के मेकर्स इन दिनों इंश्योरेंस पॉलिसी को लेकर चर्चा में हैं. आपको बताते हैं कि फिल्मों का इंश्योरेंस कैसे होता है और फ्लॉप होने पर पैसे वापस मिलते हैं या नहीं. या फिर मेकर्स कैसे पॉलिसी क्लेम करते हैं. 


क्या फ्लॉप फिल्मों को मिलता है नुकसान का मुआवजा? जानिए फिल्म इंश्योरेंस का पूरा हिसाब
क्या है फिल्मों की इंश्योरेंस पॉलिसी? फ्लॉप होने पर मिलता है बीमा?
इंश्योरेंस पॉलिसी सुनते ही दिमाग में ये आता है कि फिल्में फ्लॉप होने के बाद फिल्ममेकर को कुछ मुआवजा मिलता है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. आर्टिकल 370 के प्रोड्यूसर आदित्य धर ने बताया कि बॉक्स ऑफिस बिजनेस का फिल्मों के इंश्योरेंस से कोई नाता नहीं है. फिल्मों के इन्श्योरेंस के बारे में बात करते हुए निर्देशक मेहुल कुमार ने कहा कि बीमा पॉलिसियों का प्रीमियम फिल्म के बजट पर निर्भर करता है. इन पॉलिसी का प्रीमियम आमतौर पर फिल्म के बजट का 1 से 2.6 प्रतिशत होता है. पॉलिसी केलिए प्रोडक्शन हाउस को फिल्म शूटिंग शेड्यूल और लोकेशन के अलावा, एक्टर्स को भुगतान किए गए पैसों के साथ-साथ पूरे बजट का हिसाब देना पड़ता है.


तो फिर कैसे क्लेम कर सकते हैं ये बीमा?
सीनियर जर्नलिस्ट लिपिक वर्मा के मुताबिक आज लगभग 90% फिल्मों का बीमा होता है और इसमें मुख्य रूप से तीन प्रकार के बीमा होते हैं. 
पहला, हेल्थ इंश्योरेंस जो सिर्फ कास्ट और क्रू के लिए होता है. इसमें अगर शूटिंग के दौरान किसी कास्ट या क्रू के मेंबर को चोट लगती है या वो घायल होता तो बीमा कंपनी मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए मुआवजा देती है. दूसरा है, सेट इंश्योरेंस इसमें फिल्मों के शूटिंग सेट और लोकेशन को लेकर इंश्योरेंस करवाया जाता है. अगर सेट पे किसी भी तरह की दुर्घटना या एक्सीडेंट होती है तो इसकी भरपाई बीमा कंपनी करती है. 2 साल पहले जब 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट में आग लगी थी, तब बीमा कंपनी ने पूरा नुकसान का खर्चा उठाया और प्रोडक्शन को कोई लॉस नहीं हुआ. तीसरा है इक्विपमेंट इंश्योरेंस. इसमें प्री प्रोडक्शन, प्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन में यूज किए जाने वाले महंगे उपकरणों का बीमा कराया जाता है. चोरी या किसी भी प्रकार का नुकसान होने पर ये खर्चा बीमा कंपनी ही उठती है. हालांकि केवल पॉलिसी में शामिल चीजों के नुकसान होने पर ही ये इंश्योरेंस क्लेम किया जा सकता है.
क्या फ्लॉप फिल्मों को मिलता है नुकसान का मुआवजा? जानिए फिल्म इंश्योरेंस का पूरा हिसाब

इन मामलों में क्लेम नहीं कर सकते इंश्योरेंस?
परेश रावल और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'ओह माय गॉड' के बाद एक्ट ऑफ गॉड का कॉन्सेप्ट फेमस हुआ था. इसका मतलब होता है बाढ़, भूकंप, महामारी जैसी आपदा जिसपे इंसान का बस नहीं चलता. ऐसे कैसे में आप इंश्योरेंस क्लेम नहीं कर सकते. एक्ट ऑफ गॉड के तहत होने वाली घटनाओं पर कोई भी प्रोडक्शन हाउस बीमा क्लेम नहीं कर सकती. 
इसके अलावा अगर किसी फिल्म या सीरियल पर कानूनी कार्यवाही होती तो भी इंश्योरेंस क्लेम नहीं किया जा सकता.
क्या फ्लॉप फिल्मों को मिलता है नुकसान का मुआवजा? जानिए फिल्म इंश्योरेंस का पूरा हिसाब

कब से शुरू हुआ ये बीमा ट्रेंड?
1998 में सुभाष घई ने पहली बार अपनी फिल्म 'ताल' का इंश्योरेंस किया था. उनकी ही फिल्म 'खलनायक' की शूटिंग के दौरान संजय दत्त को गिरफ्तार किया गया था जिससे फिल्ममेकर को बहुत बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा. इसके बाद उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस की कंपनी मुक्ता आर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से 12 करोड़ का बीमा करवाया. इसके बाद ही फिल्म इंडस्ट्री में बीमा ट्रेंड शुरू हुआ. लेकिन आज ये ट्रेंड फिल्मों तक ही सीमित नहीं है कई सीरियल्स के प्रोडक्शन हाउस भी इस इंश्योरेंस पॉलिसी का फायदा उठाते हैं.
क्या फ्लॉप फिल्मों को मिलता है नुकसान का मुआवजा? जानिए फिल्म इंश्योरेंस का पूरा हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 BO Day 25: चौथे संडे फिर दहाड़ी 'धुरंधर 2', कर डाली शानदार कमाई, ये सॉलिड रिकॉर्ड भी बनाया, अब 11सौ करोड़ी बनना तय
चौथे संडे फिर दहाड़ी 'धुरंधर 2', कर डाली शानदार कमाई, ये सॉलिड रिकॉर्ड भी बनाया
Asha Bhosle Death News Live: आज होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, आखिरी दर्शन के लिए घर पहुंच रहे सेलेब्स
LIVE: आज होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, आखिरी दर्शन के लिए घर पहुंच रहे सेलेब्स
' गाना मिलते ही उनको लगता था कि जवान हो गईं...', फुल एनर्जेटिक थीं आशा भोसले, दिग्गज गायिका के निधन पर भावुक हुए गीतकार Sameer Anjan
गीतकार समीर अंजान ने आशा भोसले के निधन पर जताया शोक, बोले-' गाना मिलते ही उनको लगता था ...'
'क्या हमने संघर्ष नहीं किया?' इंडस्ट्री में काम ना मिलने की शिकायत करने वालों को जब आशा भोसले ने कही थी ये तीखी बात
'क्या हमने संघर्ष नहीं किया?' इंडस्ट्री में काम ना मिलने पर जब आशा भोसले ने कही थी ये बात

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran Talks: 'PAK में बातचीत के दौरान जेडी वेंस को आया था नेतन्याहू का फोन...' अराघची ने बताई इस्लामाबाद टॉक फेल होने की इनसाइड स्टोरी
'PAK में बातचीत के दौरान जेडी वेंस को आया था नेतन्याहू का फोन...' अराघची ने बताई इस्लामाबाद टॉक फेल होने की इनसाइड स्टोरी
Delhi Weather: दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
पाकिस्तान में बातचीत फेल होने के बाद ट्रंप का तुगलकी फरमान, ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करेगा अमेरिका
पाकिस्तान में बातचीत फेल होने के बाद ट्रंप का तुगलकी फरमान, ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करेगा अमेरिका
बटलर ने पहले 37 गेंदों में 60 रन ठोका और फिर ये क्या कह दिया- 'मैं 15 साल से खेल रहा हूं मगर...'
बटलर ने पहले 37 गेंदों में 60 रन ठोका और फिर ये क्या कह दिया- 'मैं 15 साल से खेल रहा हूं मगर...'
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल
कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
Embed widget