अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' थिएटर में लगी हैं और शानदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने 4 दिनों में 74.35 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में 30 से ज्यादा स्टार्स हैं और सभी ने अपने-अपने रोल में परफेक्ट लगे हैं. ऐसे में अब अक्षय के फैंस के लिए  एक गुड न्यूज भी है.

Continues below advertisement

मंगलवार को टिकट के प्राइज में कमीट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि मंगलवार को फिल्म के टिकट के प्राइज कम किए गए हैं. टिकट प्राइज में डिस्काउंट मिलेगा ताकि फिल्म के फुटफॉल को बूस्ट किया जा सके. पीवीआर ने डिस्काउंट ऑफर दिया है और टिकट के प्राइज मंगलवार को 150 रुपये कम कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें- Sunny Deol Viral Video: सनी देओल को फटे जूतों में देखकर हैरान हुए फैंस, 'इक्का' के इवेंट से वीडियो वायरल

Continues below advertisement

जानकारी के लिए बता दें कि हर फिल्म की रिलीज के बाद पहले मंगलवार को टिकट के दाम में कमी देखने को मिलती है. बस 'धुरंधर' के साथ ऐसा नहीं हुआ था. हालांकि, ज्यादातर फिल्मों की टिकट के प्राइज मंगलवार को कम होते हैं.

ये भी पढ़ें- Welcome 3 BO Day 4 Worldwide 'वेलकम टू द जंगल' ने 4 दिन में वर्ल्डवाइड जड़ दिया शतक, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसका अक्षय को था इंतजार!

सोमवार को किया धमालफिल्म को सोमवार को भी धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है. वर्किंग डे के हिसाब से फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है. फिल्म को टियर 2 और टियर 3 सिटी में सबसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. 

वेलकम टू द जंगल का डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शनतरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में 4.07 करोड़ की कमाई की थी. वहीं पहले दिन फिल्म ने 15.33 करोड़ कमाए. दूसरे दिन फिल्म ने 21.02 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे दिन फिल्म ने 25.41 करोड़ का कलेक्शन किया.

फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, फरीदा जलाल, रवीना टंडन, परेश रावल, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा सहित 30 एक्टर्स नजर आए हैं. फिल्म की स्टोरीलाइन से लेकर अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग तक सभी कुछ काफी पसंद किया जा रहा है..