मंगलवार का दिन सिनेमाघरों में मौजूद सभी फिल्मों के लिए शानदार रहा. दरअसल द ओडिसी से धमाल 4 तक की कमाई में उछाल देखा गया. अब बुधवार को भी ये फिल्में कमाई के लिए टिकट खिड़की पर पूरा दम लगा रही हैं. चलिए यहां जानते हैं ये फिल्में बुधवार को कितना कलेक्शन कर रही हैं और इनकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे.

Continues below advertisement

द ओडिसी’ बुधवार को कितनी कर रही कमाई? (The Odyssey BO Collection Day 6 Live Updates) ‘द ओडिसी’ ने मंगलवार को कमाई में तेजी दिखाते हुए 8.35 करोड़ का कलेक्शन किया था. छठे दिन यानी बुधवार को भी ये अपनी रफ्तार बरकरार रखते हुए नजर आ रही है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक इस फिल्म ने 2.25 करोड़ कमा डाले हैं.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 30% दर्ज की जा रही है.
  • फिलहाल द ओडिसी का भारत में 6 दिनों का कुल कलेक्शन 79.40 करोड़ रुपये हो गया है.
द ओडिसीबॉक्स ऑफिस कलेक्शनऑक्यूपेंसी
डे 65.99 करोड़ (10 बजे तक) 35%
कुल कलेक्शन83.64 करोड़ रुपये 

ये भी पढ़ें:-Tuesday Box Office Collection: ‘द ओडिसी’ मंगलवार को बनी तूफान, धमाल 4' की भी रही धूम, जानें- मंगलवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Continues below advertisement

धमाल 4 दूसरे बुधवार कितनी कर रही कमाई? ( Dhamaal 4 Box Office Collection Day 13 Live Updates) अजय देवगन की धमाल 4 ने भी मंगलवार को कमाई में तेजी दिखाते हुए 4 करोड़ कमाए थे. वहीं बुधवार को यानी 13वें दिन इसकी कमाई की रफ्तार फिर धीमी होती दिख रही है. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को दोपहर 3 बजे तक इस फिल्म ने 0.71 करोड़ कमा डाले हैं.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी  8% दर्ज की जा रही है.
  • फिलहाल धमाल 4 का भारत में 13 दिनों की कुल कमाई अब 132.46 करोड़ रुपये हो गई है.
धमाल 4बॉक्स ऑफिस कलेक्शनऑक्यूपेंसी
डे 132.11 करोड़ (10 बजे तक) 10%
कुल कलेक्शन133.86 करोड़ रुपये 

ये भी पढ़ें:-Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जन नायकन? धवस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड, जानें- प्रीडिक्शन

लेनिन दूसरे बुधावर कितनी कर रही कमाई? (Lenin Box Office Collection Day 13Live Updates) 

अखिल अक्किनेनी की लेनिन की कमाई में दूसरे मंगलवार काफी मंदी देखी गई. यहां तक कि ये लाखों में सिमट गई और इसने 0.86 करोड़ ही कमाई. वहीं दूसरे बुधवार को यानी 13वें दिन भी इसकी शुरुआत धीमी हुई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक इस फिल्म ने  0.24 करोड़ कमा डाले हैं.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 16% दर्ज की जा रही है.
  • फिलहाल इस फिल्म की भारत में 13 दिनों की कुल कमाई अब 45.75 करोड़ रुपये हो गई है.
लेनिनबॉक्स ऑफिस कलेक्शनऑक्यूपेंसी
डे 130.54 करोड़ (10 बजे तक) 16%
कुल कलेक्शन46.04 करोड़ रुपये 

नोट- फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद अपडेट होंगे.