नई दिल्ली: फिल्म 'बादशाहो' का आइटम सॉन्ग 'पिया मोरे' रिलीज हो गया है. इस गाने को बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री सनी लियोनी और सीरियल किसर इमरान हाशमी पर फिल्माया गया है. जब दो ऐसे सितारे साथ में दिखेंगे तो कुछ धमाल तो होगा ही और ऐसा ही इस गाने में हुआ है. इस गाने में इन दोनों सितारों की हॉट केमेस्ट्री देखने को मिली है. यहां देखें-
इस गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और मीका सिंह-नीति मोहन ने अपनी आवाज दी है. ये गाना 'बादशाहो' फिल्म का दूसरा गाना है. इससे पहले अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज स्टारर गाना 'मेरे रश्के क़मर' रिलीज हुआ था जिसे खूब पसंद किया गया था. यहां क्लिक करके देखें ये गाना-
इस फिल्म को मिलन लुथरिया ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म देश में इमरजेंसी के दौर पर आधारित है. इसमें अजय देवगन और इलियाना डीक्रूज के अलावा इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता और विद्युत जामवाल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. मारधाड़ से भरपूर ये थ्रिलर फिल्म एक सितंबर को रिलीज होने वाली है.
