विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Matrize | *Exit polls are projections; official results on May 4, 2026)
लव स्टोरी में 'बारिश' ना हो ऐसा कैसे हो सकता है, यहां देखें 'हाफ गर्लफ्रेंड' का पहला गाना
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 12 Apr 2017 01:25 PM (IST)
नई दिल्ली: बॉलीवुड की कोई भी लव स्टोरी फिल्म बारिश के बिना पूरी नहीं होती...और खासकर तब जब उसे मोहित सूरी बना रहे हों. उनकी पिछली दो फिल्में एक विलेन और आशिकी 2 तो आप देख ही चुके हैं और उनमें बारिश में रोमांस भी. अब मोहित इस साल हाफ गर्लफ्रेंड लेकर आ रहे हैं और इस फिल्म का पहला गाना बारिश भी आज रिलीज हो गया है. आप यहां देखिए ये गाना- इस गाने को अशकिंग और शाशा तिरुपति ने दी है. इसका इसे तनिष्क बाग्ची ने म्यूजिक दिया है. श्रद्धा कपूर ने भी ट्विटर पर इसे शेयर करते हुए लिखा है कि कुछ गानों को सुनकर आप प्यार में पड़ जाते हैं. दो दिन पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसे पसंद किया जा रहा है. ये फिल्म फिल्म चेतन भगत की किताब ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर आधारित है. ये फिल्म 19 मई को रिलीज होने वाली है. यहां देखें ट्रेलर