नई दिल्ली : श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया. पोस्टर को लोगों ने पसंद किया और फिल्म के ट्रेलर का इंतजार करने लगे. ट्रेलर तो फिलहाल रिलीज नहीं हुआ, लेकिन फिल्म का पहला डायलॉग प्रोमो रिलीज हो चुका है.
इस प्रोमो में माधव झा यानी अर्जुन कपूर अपनी हाफ गर्लफ्रेंड रिया सोमानी उर्फ श्रद्धा कपूर के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं. माधव अपने प्यार रिया के तारीफों के पुल बांधते हुए इस प्रोमो में दिखाई दे रहे हैं. यहां देखें वीडियो...