एक्सप्लोरर

'वॉर 2' और 'कुली' ने मिलकर बना दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड, तोड़ी 2025 की सैकड़ों फिल्मों की कमर

War 2 And Coolie Box Office: 'वॉर 2' और 'कुली' के बीच क्लैश के बावजूद दोनों ने मिलकर थिएटर मालिकों को पिछले 10 दिनों में खूब कमाई करवाई है. साथ ही, ये वाले रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.

'वॉर 2' और 'कुली' दोनों को एक दिन रिलीज किया गया. स्वतंत्रता दिवस के मौके से एक दिन पहले रिलीज हुई दोनों फिल्मों की वजह से साल का सबसे बड़ा क्लैश देखने को मिला. एक फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर तो दूसरी में रजनीकांत और आमिर खान-नागार्जुन समेत कई जाने-माने सितारे जब आमने-सामने आए तो 'वॉर 2' वर्सेज 'कुली' के तौर पर इसे देखा जाने लगा.

दोनों ही फिल्मों का बजट भी हाई है. स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'वॉर 2' को 450 करोड़ और 'कुली' को 375 करोड़ में बनाया गया है. इस हिसाब से दोनों जब तक अपने-अपने बजट का दोगुना नहीं कमा लेतीं, तब तक हिट नहीं कही जा सकतीं. भले ही इन्हें अभी तक हिट का टैग न मिला हो, लेकिन दोनों ही फिल्मों ने अपनी-अपनी जगह पर एक-एक कमाल का रिकॉर्ड बनाया है.


वॉर 2' और 'कुली' ने मिलकर बना दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड, तोड़ी 2025 की सैकड़ों फिल्मों की कमर

'वॉर 2' और 'कुली' के नाम कौन सा अद्भुत रिकॉर्ड

इस साल रिलीज हुई सैकड़ों भारतीय फिल्मों में से इन दोनों फिल्मों ने टॉप 5 में जगह बना ली है. भले ही 'वॉर 2', 'कुली' से पीछे रह गई है लेकिन दोनों ही फिल्मों ने इस साल की कई फिल्मों को पीछे जरूर छोड दिया है.

  • 'कुली' ने स्टोरी लिखे जाने तक इंडिया में अब तक 244.94 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है और ये 'छावा' (601.54 करोड़) और 'सैयारा' (326.15 करोड़) के बाद लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है.
  • अब 'वॉर 2' की बात करें तो ये 214.73 करोड़ कमाकर इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. इससे आगे 'छावा' (601.54 करोड़),'सैयारा' (326.15 करोड़), 'कुली' (244.94 करोड़), 'महावतार नरसिम्हा' (224.55 करोड़) हैं.


वॉर 2' और 'कुली' ने मिलकर बना दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड, तोड़ी 2025 की सैकड़ों फिल्मों की कमर

दोनों फिल्में वर्ल्डवाइड भी कमा चुकी हैं इतना

'कुली' ने वर्ल्डवाइड 9 दिनों में 447.5 करोड़ और 'वॉर 2' ने 320 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. यानी दोनों फिल्मों ने टोटल मिलकर 767.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. यानी दोनों ही फिल्मों का अलग-अलग भले ही फायदा न हुआ हो लेकिन इनसे थिएटर मालिकों को पिछले 10 दिनों में जरूर फायदा मिला है.

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डॉग के बर्तन में पानी पीओ', सौरभ जोशी ने पत्नी को दिया डेयर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
'डॉग के बर्तन में पानी पीओ', सौरभ जोशी ने पत्नी को दिया डेयर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 2 बजे तक 21 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 2 बजे तक 21 करोड़ के हुई पार
'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
अमेरिकी नागरिक हैं इमरान खान, जानिए भारत में विरोध प्रदर्शन करने पर विदेशी नागरिकों के खिलाफ क्या हैं कानूनी नियम?
इमरान खान विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में प्रोटेस्ट कर सकते हैं? क्या कहता है कानून

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget