अपने करियर से खुश हैं कृति खरबंदा लेकिन अभी भी है दिल में ये मलाल
एजेंसी | 18 Feb 2018 05:07 PM (IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा ने कहा है कि वह अपनी यात्रा को लेकर खुद को भाग्यशाली महसूस करती हैं

मुंबई: दो साल के भीतर चार हिंदी फिल्मों को अपने नाम करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा ने कहा है कि वह अपनी यात्रा को लेकर खुद को भाग्यशाली महसूस करती हैं लेकिन उनका कहना है कि आज की तारीख में उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए सही मंच का मिलना है. फिल्म ‘राज रीबूट’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली कृति ने बाद में परेश रावल के साथ ‘गेस्ट इन लंदन’ और फिर राजकुमार राव के साथ ‘शादी में जरूर आना’ में काम किया. कृति ने कहा कि जिस काम के साथ फिल्मकार उनके पास आते हैं वह उन्हें थोड़ा बहुत असमंजस में डाल देते हैं. बोल्ड तस्वीरों से तहलका मचा रही हैं ‘मुन्ना माइकल’ की निधि अग्रवाल, देखें तस्वीरें उन्होंने कहा “मुझे अभी भी लगता है कि मैं जिस तरह की भूमिका निभाना चाहती हूं वह भूमिकाएं अब तक मेरे पास आई नहीं हैं. फिल्मकार आपके काम को देखकर राय बना लेते हैं कि आप कोई काम कर सकते हैं या नहीं. मुझे लगता है कि मुझे अबतक सही मौका नहीं मिला है.” कृति अब फिल्म “वीरे की वेडिंग’ में नजर आएंगी जो नौ मार्च को रिलीज होगी.