Anushka-Virat Pics: अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर हसबैंड विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरें भी फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं. वहीं कपल ने हाल ही में आउटिंग के दौरान एक प्यार भरी तस्वीर क्लिक कराई थी. जिसे क्रिकेटर ने ट्वीटर पर शेयर किया. इधर जैसे ही विराट ने फोटो ट्वीट की वैसे ही फैंस ने कमेंट करना भी शुरू कर दिया. किसी ने कमेंट में ‘कपल गोल’ लिखा तो किसी ने आईपीएल मैच दौरान विराट के गौतम गंभीर के साथ हुए विवाद को लेकर तंज भी कसा.
विराट ने अनुष्का संग शेयर की प्यारी तस्वीरविराट द्वारा शेयर की गई तस्वीर में अनुष्का ऑरेंज कलर का वन पीस पहने हुए नजर आ रही हैं जबकि विराट ब्लैक कलर के आउटफिट में डैशिंग लग रहे हैं. इस दौरान एक्ट्रेस कैमरे के लिए स्माइट करती नजर आ रही हैं वहीं विराट थोड़ा सीरियस दिख रहे हैं. कपल की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. वहीं एक यूजर ने विराट के फोटो में गंभीर लुक पर कमेंट किया है.
अनुष्का-विराट की फोटो पर यूजर ने किया मजेदार कमेंटफोटों में विराट के पोज को लेकर एक यूजर ने ट्वीट किया, "कोहली भाई थोड़ा और स्माइल कर लो नहीं तो लोग बोलेंगे इतने गंभीर क्यों हो?" बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेज लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के बाद से विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मैदान पर विवाद सुर्खियां बटोर रहा है.
अनुष्का-विराट की फोटो पसंद कर रहे फैंसइस बीच, विराट और अनुष्का की नई फोटो पर रिएक्ट करते हुए कई लोगों ने कहा कि वे इस कपल को देखकर खुश हैं. एक ने ट्वीट किया, "दिल्ली डायरी...गॉड ब्लेस यू..." एक अन्य ने लिखा, "प्यारी जोड़ी," एक और ट्वीट किया, "क्या जोड़ी है.”
अनुष्का-विराट ने 2017 में की थी शादीबता दे कि अनुष्का और विराट ने कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद 2017 में इटली में एक इंटिमेट वेडिंग की थी. उन्होंने जनवरी 2021 में बेटी वामिका का वेलकम किया था.
अनुष्काशर्मा वर्क फ्रंट अनुष्का ने ‘रब ने बना दी जोड़ी’, ‘पीके’, ‘बैंड बाजा बारात’, ‘सुल्तान’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया हैं. उन्हें आखिरी बार 2018 में शाहरुख और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जीरो’ में बड़े पर्दे पर देखा गया था. हाल ही में अनुष्का नेटफ्लिक्स की फिल्म कला (2022) कैमियो में नजर आई थीं. जल्द ही वह ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी.
ये भी पढ़ें: PS 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर लगातार घट रही 'पोन्नियिन सेल्वन 2' की कमाई, 7वें दिन किया महज इतना कलेक्शन
