बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी पिछली बार फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' में दिखे थे, जिसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. विक्रांत के फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का इंतजार रहता है. फिलहाल एक्टर की कई बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें से कुछ 2026 में रिलीज होंगी तो कुछ फिल्में अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देंगी. 3 अप्रैल को विक्रांत अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं. आइए इस मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.
'यार जिगरी'विक्रांत की फिल्म 'यार जिगरी' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ एक्टर सनी सिंह नजर आएंगे. राजकुमार राव की फिल्म 'ट्रैप्ड' के को-डायरेक्टर रहे अमित जोशी इस फिल्म के निर्देशक हैं. फिल्म की शूटिंग पहले ही खत्म हो चुकी है. 2 दोस्तों की दोस्ती पर आधारित यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह सीधे OTT पर दस्तक देगी.
'तलाखों में एक'विक्रांत के पास फिल्म 'तलाखों में एक' भी है. इस फिल्म में वो एक्ट्रेस राशि खन्ना के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. इससे पहले दोनों ने फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में साथ काम किया था. इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है.
'व्हाइट' विक्रांत एक 'व्हाइट' नाम की फिल्म भी लेकर आ रहे हैं, जिसका भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इसमें वह लोकप्रिय आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर के किरदार में नजर आएंगे. विक्रांत ने इस फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है. फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है.
'हसीन दिलरूबा 3'विक्रांत की 'हसीन दिलरूबा 3' भी लाइन में है, जिसमें वो एक बार फिर तापसी पन्नी के साथ रोमांस करते नजर आनएंगे. यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जो OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. बता दें कि 'हसीन दिलरूबा' साल 2021 में रिलीज हुई थी, वहीं इसका सीक्वल 2024 में आया था.
मुसाफिर कैफेविक्रांत के पास एक रोमांटिक वेब सीरीज भी है, जिसका नाम 'मुसाफिर कैफे' है. यह सीरीज दिव्या प्रकाश दुबे के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित है. इस सीरीज के जरिए विक्रांत सह-निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत कर रहे हैं. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. 'मुसाफिर कैफे' में वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना जैसे कलाकार भी हैं.
