छावा एक्टर विनीत कुमार सिंह 24 जुलाई के पापा बने हैं. दरअसल उनकी पत्नी रुचिरा ने बेटे को जन्म दिया है. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ पिता बनने की खुशी शेयर की थी. वहीं अब एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने खुलासा किया है कि वे पैटर्निटी लीव लेने जा रहे है ताकि वे अपने परिवार संग समय बिता सकें.
विनीत कुमार ने ली पैटर्निटी लीवन्यूज 18 को दिए इंटरव्यू के दौरान विनीत ने बताया कि उन्होंने काम से छुट्टी ले ली है और कहा, "फ़िलहाल मेरा पूरा ध्यान अपने परिवार पर है. मैंने जानबूझकर छुट्टी ली क्योंकि मैं एक भी पल नहीं गंवाना चाहता था. प्रेग्नेंसी के दौरान भी, मैंने यह सुनिश्चित किया कि मैं हमेशा मौजूद रहू. काम जल्दी निपटाता, रुचिरा के हर चेक-अप के लिए उसके साथ जाता, और जितना हो सके, हर काम में हाथ बंटाने की कोशिश करता था."
बेटे को देखने के बाद सब बदल गयापिता बनने के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "इसे शब्दों में बयां करना भी मुश्किल है. जिस पल मैंने अपने बेटे को देखा, सब कुछ बदल गया. आपके अंदर एक शांत बदलाव होता है, और अचानक, कुछ भी ज़्यादा महत्वपूर्ण नहीं लगता. मुझे नहीं पता था कि मैं ऐसा महसूस कर सकता हूं. उसकी हर मुस्कान, उसकी हर छोटी सी आवाज मेरे लिए अब भी बहुत खास है. मैं सीख रहा हूं, लेकिन यह एक बेहद खूबसूरत एहसास है. लोग कहते हैं कि जब आप माता-पिता बनते हैं तो आपकी दुनिया बदल जाती है, और आखिरकार मैं समझ पाया कि उनका क्या मतलब है."
मई में प्रेग्नेंसी की थी अनाउंसबता दें कि मई 2025 में, विनीत ने अपनी पत्नी रुचिरा सिंह के साथ तस्वीरें शेयर करके प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. तस्वीरों में एक्टर की पत्नी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं. वहीं 24 जुलाई को, एक्टर ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपने बेटे के जन्म की अनाउमेंट की थी.
पोस्ट में उन्होंने लिखा, "ईश्वर की असीम कृपा है! दुनिया, हट जाओ, सबसे छोटा सिंह आ गया है, और वह अभी से दिल और दूध की बोतलें चुरा रहा है. इस अनमोल नन्ही सी खुशी के लिए ईश्वर का शुक्रिया! - रुचिरा और विनीत." विक्रांत मैसी, फराह खान, अमित साध और मनोज बाजपेयी सहित उनके कई इंडस्ट्री के दोस्तों ने न्यू पेरेंट्स को बधाई दी थी और न्यू बॉर्न बेबी पर प्यार बरसाया था.
विनित कुमार सिंह वर्क फ्रंटविनीत कुमार सिंह की हाल ही में अमरदीप गलसिन और आमिर रिज़वी द्वारा निर्देशित वेब सीरीज़ "रंगीन" रिलीज हुई है. इस शो में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. इस सीरीज में राजश्री देशपांडे और तारुक रैना भी हैं और यह अमेज़न प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है. इससे पहले विनित ने छावा और फिर जाट में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया था.
ये भी पढ़ें:-नागर्जुन ने फिल्म की शूटिंग के दौरान ईशा कोप्पिकर को मारे थे 15 थप्पड़, चेहरे पर पड़ थे निशान, एक्ट्रेस का खुलासा
