नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म 'जंगली' का टीजर रिलीज कर दिया गया है. टीजर के साथ फिल्म का नया पोस्ट भी रिलीज किया गया है. टीजर की बात करें तो इसमें विद्युत जामवाल हाथी के सामने एक्शन करते नजर आ रहे हैं साथ ही बैक्ग्राउंड में 'वक्रतुंड महाकाय' मंत्र का उच्चारण सुनाई दे रहा है.
फिल्मी दुनिया के ग्लैमर से परे कुछ ऐसी हो गईं हैं उर्मिला मातोंडकर
विद्युत मंत्र के अनुसार एक्शन करते नजर आ रहे हैं. फिल्म का टीजर विद्युत ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए सभी के साथ साझा किया है. फिल्म की बात करें तो 'जंगली' एक एक्शन थ्रिलर है जो इंसान और हाथियों के बीच एक गजब के रिश्ते की कहानी पर बनी है. विद्युत की इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार है.
इस एक्शन फिल्म के लिए विद्युत ने कड़ी मेहनत की है. सोशल मीडिया पर फिल्म के लिए तैयारियां करते वक्त का विद्युत का एक वीडियो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है जिसमें विद्युत चार बोतलों के ऊपर एक्सरसाइज कर रहे हैं. वे इन खाली बोतलों पर अपना वजन डाले हुए हैं और पुशअप्स कर रहे हैं.
बतातें चले कि इस फिल्म में विद्युत पशु चिकित्सक का रोल निभा रहे हैं जो हाथी रिजर्व में शिकारियों के गिरोह से उलझता है.
स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विद्युत जामवाल के साथ आशा भट्ट, विश्वनाथ चैटर्जी, कुमकुम दास और गौरव देसाई हैं. गौरव देसाई इस फिल्म में राम की भूमिका में हैं.
इस फिल्म को हॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर चक रसेल डायरेक्ट कर रहे हैं. इन्होंने जो 'द मास्क', 'ए नाईटमेर ऑन एल्म स्ट्रीट', 'द स्कॉर्पियन किंग' और 'आई एम व्रथ' जैसी फिल्मों में भी काम किया है. ' जंगली' 19 अक्टूबर, 2018 में दशहरे के मौके पर रिलीज होगी.