नई दिल्ली: बैंकॉक में होने वाले आईफा अवॉर्ड्स 2018 इस बार फैंस के लिए बेहद खास हैं. जिसका कारण है बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में शुमाप अभिनेत्री रेखा की स्टेज परफॉर्मेंस. जब से फैंस को पता चला है कि इस बार रेखा आईफा अवॉर्ड्स में स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस देने वाली है सभी का उत्साह दोगुना हो गया है. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर रेखा की कई सारी वीडियोज सामने आई हैं जिनमें वो परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं.
रेखा ने इस दौरान 'इन आंखो की मस्ती..', 'प्यार किया तो डरना क्या...' और 'सलाम-ए-इश्क...' जैसे क्लासिकल गानों पर परफॉर्म किया. बड़ी बात ये है कि रेखा करीब 20 साल बाद आईफा में ऐसा करती दिखाई दी है.
20 साल बाद जब रेखा आईफा की स्टेज पर डांस करने आईं तो बड़े से बड़े सेलिब्रिटी भी तालियां और हूटिंग नहीं रोक पाए. इतने साल के बाद भी रेखा का वही मिजाज, वही अदाएं और उसी तरह की सुंदरता को देखकर फैंस भी हैरान रह गए.
हल्के सुनहरे और बेबी पिंक अनारकली सूट में परफॉर्म करने आईं रेखा का वहां मौजूद लोगों ने खड़े होकर अभिवादन किया। 63 साल की रेखा ने पुराने गीतों पर थिरककर 70 के दशक की याद दिला दी.
जाहिर सी बात है कि इस इवेंट पर रेखा की परफॉर्मेंस चर्चा का विषय बन गई. रेखा सकी परफॉर्मेंस के बाद रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, करण जौहर, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, किर्ती सेनन, श्रद्धा कपूर, दीया मिर्जा और यूलिया वंतूर जैसे सितारें स्टेज पर अनरका अभिनंदन करते दिखाई दिए.
