नई दिल्ली: आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने रिश्ते को जितना छुपाने की कोशिश कर रहे हैं उतना ही दोनों के बीच का रिश्ता लोगों के सामने आता जा रहा है. कभी लंच पर तो कभी डिनर डेट पर. आलिया और सिद्धार्थ अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आ ही जाते हैं.
अवॉर्ड शो से निकलते वक्त आलिया और सिद्धार्थ एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आएं. इस दौरान कई मीडिया कर्मियों ने उनकी तस्वीरें लीं और वीडियो भी बनाई.
