मुंबई: सलमान खान और शाहरुख खान बॉलीवुड के दो ऐसे अभिनेता हैं, जिनके चाहने वालों की गिनती करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. जब विवाद हुआ तो सालों एक दूसरे की शक्लें नहीं देखी और जब दोस्ती हुई तो करण-अर्जुन की तरह बन गए. फैंस ने हिंदुस्तानी सिनेमा के इन दो सबसे मशहूर चेहरों की दोस्ती देखी फिर दुश्मनी भी और अब एक बार फिर जब ये करीब आए हैं तो क्या खूब आए हैं.
23 साल पहले सलमान खान और शाहरुख खान ने एक दूसरे के साथ फिल्म ‘करण अर्जुन’ में काम किया था. दोनों के चाहने वाले आज भी उनकी उस फिल्म को बेहद पसंद करते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि ‘करण अर्जुन’ में दिखाई गई दो भाईयों की मुहब्बत सिर्फ फैंस को भाती हैं, बल्कि बड़े परदे पर इन किरदारों को निभाने वाले शाहरुख और सलमान आज भी उस फिल्म को याद करते हैं.
यहां देखें फिल्म 'करण अर्जुन' का हिट गाना...
सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शाहरुख के साथ ‘करण अर्जुन’ फिल्म का हिट गाना ‘ये बंधन तो प्यार का बंधन है’ देखते नज़र आ रहे हैं. इस दौरान सलमान और शाहरुख की दोस्ती साफ देखी जा सकती है. सलमान और शाहरुख एक दूसरे के कंधे से कंधा मिलाकर अपनी पुरानी यादों को ताज़ा करते नज़र आए हैं.
आपको बता दें कि हाल ही में रिलीज़ हुई शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘ज़ीरो’ के एक गाने ‘इसकबाज़ी’ में भी सलमान खान नज़र आए थे. सलमान ने खुद ही शाहरुख की फिल्म के इस गाने में काम करने की इच्छा ज़ाहिर की थी.
यहां देखें 'ज़ीरो' का गाना...
